समाज में व्याप्त बुराइयों को खत्म करने का आह्वान
आभावास ग्राम में सैनी समाज की बैठक संपन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता सैनी जागृति मंच जिला संयोजक चिरंजीलाल सैनी ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सावित्री बाई फुले की 183वीं जयंती मनाकर किया गया। जिसमें समाज उत्थान पर विस्तार से वार्ता की गई, तथा समाज में व्याप्त बुराइयों को बंद करने के लिए विचार विमर्श किा गया।
इससे पहले सैनी समाज के प्रबुद्धजनों ने सावित्री बाई फुले के जीवन पर विस्तार से जानकारी देकर उनके पदचिंहों पर चलने की प्रेरणा दी। तथा आगामी बैठक पांच अप्रेल को आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर समाज के अनेक लोग उपस्थित थे।
थोई | कस्बे के प्राचीन मंदिर बावड़ी वाले बालाजी के प्रांगण में होली स्नेह मिलन का आयोजन हुआ। जिसमें बालाजी सेवा संघ के सभी कार्यकर्ताओं सहित ग्रामीण उपस्थित थे। बालाजी सेवा संघ के पवन टेलर ने बताया कि होली के बाद हर वर्ष बालाजी के मंदिर में होली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन होता है जिसमें कार्यकर्ताओं सहित ग्रामीण उपस्थित होते हैं एक दूसरे को होली की बधाई देते हैं साथ ही पहाड़ी वाले बालाजी के मंदिर में जाने के लिए निशान पदयात्रा को लेकर चर्चा की जाती है। इस दौरान बालाजी सेवा संघ के एडवोकेट दिनेश शर्मा, पवन बंसल, पप्पू दीक्षित, सहित थानाधिकारी संगीता मीणा,ग्राम पंचायत सरपंच रामप्रकाश सैनी, अमित गुप्ता, हरिशंकर ट्रेलर, दीनदयाल सेन, सुरेश कुमावत, वीरेंद्र कौशिक,पवन यादव, शंकर दयाल मौजूद थे।
रींगस में विप्र समाज का होली स्नेह मिलन संपन्न
रींगस | श्री ब्राह्मण धर्मशाला परशुराम भवन में विप्र समाज का होली स्नेह मिलन समारोह संपन्न हुआ। अध्यक्षता ब्राह्मण महासभा समिति अध्यक्ष गोविंद शर्मा ने की। मुख्य अतिथि महासभा समिति संरक्षक वैद्य शंभूदयाल शर्मा व विशिष्ट अतिथि वैद्य सीताराम शर्मा ने समाज विकास पर जानकारी दी। इसके बाद क्षेत्र के कवियों ने कविताएं, चुटकुले आदि सुनाते हुए लोगों का मनोरंजन किया। इस अवसर पर समिति पदाधिकारी व क्षेत्र के प्रबुद्धजन उपस्थित थे।
रींगस. आभावास में सैनी समाज की बैठक में उपस्थित लोग।