पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बांसवाड़ा जेल से ब्यावर पेशी पर लाया बंदी फरार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बांसवाड़ा जेल में हत्या के आरोप में विचाराधीन चल रहे आरोपी को ब्यावर पेशी पर लाने के दौरान आरोपी बस स्टैंड पर आरोपी चालानी गार्ड को चकमा देकर फरार हो गया। चालानी गार्ड की रिपोर्ट पर सिटी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी। कानपुर हाल बांसवाड़ा निवासी कप्तान शुक्ला और उसकी प|ी राधा शुक्ला बांसवाड़ा जेल में हत्या के एक मामले में बंद हैं। कप्तान शुक्ला आदतन बदमाश है और उस पर ब्यावर में भी धोखाधड़ी का मामला दर्ज है। रविवार को बांसवाड़ा के चालानी गार्ड कानाराम और अवतार सिंह कप्तान शुक्ला को ब्यावर पेशी के लिए लेकर रवाना हुए। कानाराम ने सिटी थाने में दी शिकायत में बताया कि उदयपुर पहुंचने पर अचानक अवतार सिंह की तबीयत खराब हो गई और उसे वहां उतरना पड़ा। ब्यावर बस स्टैंड पर उतरकर चालानी गार्ड और कप्तान शुक्ला टॉयलेट करने गए। जहां से कप्तान शुक्ला चालानी गार्ड कानाराम को चकमा देकर फरार हो गया। आरोपी का कोई पता नहीं चला तो चालानी गार्ड ने सिटी थाने में मामला दर्ज करवाया।

खबरें और भी हैं...