पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

खाटू से सालासर जा रहे रिश्तेदाराें की कार राेडवेज से भिड़ी, एक की माैत, 4 घायल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

एमपी से कार लेकर आए श्रद्धालु खाटूश्यामजी दर्शनाें के बाद सालासर जा रहे थे। कार को नानी चौराहे के पास रोडवेज बस ने टक्कर मार दी।हादसे में रेवास एमपी निवासी प्रशांत िसंह की माैत हाे गई अाैर चार लोग घायल हो गए। दो घायलों को सीकर अस्पताल में भर्ती किया गया व दो को जयपुर रैफर किया गया। सदर थाने के हैड कांस्टेबल जगदीश प्रसाद ने बताया कि दुर्घटना शनिवार दाेपहर सवा दाे बजे की है। चूरू नंबराें की राेडवेज बस जयपुर से अा रही थी। एमपी निवासी प्रशांत िसंह अपने रिश्तेदार श्याम िसंह, गाैरव िसंह, कुलदीप िसंह व अजय िसंह के साथ कार में खाटूश्यामजी दर्शन कर सालासर जा रहे थे। नानी चाैराहे पर इनकी कार अचानक राेडवेज के सामने अा गई। चालक ने ब्रेक भी लगाए लेकिन, 40 मीटर दूर घसीटने के बावजूद राेडवेज कार से टकरा गई। चीख पुकार मचने पर घायलाें काे अस्पताल पहुंचाया गया। यहां पहुंचते ही प्रशांत की माैत हाे गई अाैर घायल श्याम सिंह व गाैरव िसंह काे जयपुर रैफर कर िदया गया। जबकि कुलदीप व अजय काे एसके अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसे के बाद घायल गाैरव िसंह कार में ही फंस गया था। माैके पर माैजूद लाेगाें ने कार काे काटकर उसकाे बाहर निकला अाैर अस्पताल पहुंचाया। इधर, घटना के बाद राेडवेज चालक अाैर परिचालक माैके से भाग छूटे। पुलिस ने राेडवेज काे जब्त कर लिया है।

भिड़ंत इतनी जबरदस्त कि कार पिचक गई, गेट काटकर घायलों को निकालना पड़ा

हथौड़े-सरिए व अन्य औजारों से कार के गेट को काटकर घायलों को निकालते हुए।

प्रशांत की घड़ी पर लगा खून।

ऑटो पार्ट्स की दुकान चलाता था प्रशांत, ससुराल वालों के साथ आया था

मृतक के मामा पृथ्वीराज िसंह ने बताया कि प्रशांत अाॅटाे पार्टस की दुकान चलाता था। उसके पिता भगवान िसंह खेती करते हैं। मृतक अाैर घायल अापस मेंं जीजा, साला अाैर साडू भाई लगते हैं। माैत की खबर के बाद परिजन जरिए फ्लाइट सीकर पहुंचे हैं। इधर, घायल कुलदीप का कहना है कि पांचाें जने शुक्रवार काे कार लेकर दर्शनाें के लिए रवाना हुए थे। कार अजय की थी अाैर वही चला रहा था। दर्शनाें के लिए रवाना हुए थे। कार अजय की थी अाैर वही चला रहा था।
खबरें और भी हैं...