- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Sikar
- Sikar News Rajasthan News Cdeo Did Not Even Give Attendance To The Principal Sikar Who Came Twice To Investigate Corruption And Encroachment
भ्रष्टाचार व अतिक्रमण की जांच के लिए प्रधानाचार्य दो बार सीकर आए सीडीईओ ने उपस्थिति तक नहीं दी
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, पुरानाबास की जमीन पर अतिक्रमण, खेल में राशि का गबन सहित अन्य मामलों को लेकर तत्कालीन प्रधानाचार्य विजेंद्र कुमार सुरोलिया को सीडीईओ सुरेंद्रसिंह गौड़ ने जांच के लिए गुरुवार को सीकर बुलाया था। राउमा विद्यालय कालोटा झुंझुनूं में कार्यरत सुरोलिया इससे पहले 25 फरवरी को भी सीडीईओ कार्यालय आए थे। उन्होंने दोनों ही बार सीडीईओ कार्यालय में आने के बावजूद उपस्थिति नहीं देने का आरोप लगाया है जिसके चलते उनकी सैलरी व टीए-डीए नहीं मिल पा रहा है।
प्रधानाचार्य विजेंद्र कुमार सुरोलिया ने बताया कि अतिक्रमियों ने राजनेताओं की सहायता से पुराना बास, नीमकाथाना के विद्यालय की 14 बीघा जमीन पर अतिक्रमण कर रखा है। वहीं विद्यालय के शारीरिक शिक्षक बहादुरसिंह व अन्य कार्मिकों ने 48400 रुपए का गबन किया था। इसका उन्होंने विरोध किया। जिस पर उनको एपीओ करवा दिया गया। उन्होंने बताया कि अतिक्रमियों ने तत्कालीन नीमकाथाना सीबीईओ ओमप्रकाश से सांठगांठ कर रखी थी। उक्त मामले में वे 26 फरवरी 2020 व 12 मार्च को जांच में सहयोग के लिए सीडीईओ कार्यालय में उपस्थित हुए। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें सीडीईओ व कार्यालय सहायक छीतरमल उपस्थिति नहीं दे रहे हैं। इसके चलते वे दो दिन की सैलरी व टीए-डीए नहीं उठा पा रहे हैं। उन्होंने बताया कि मैंने विद्यालय में हुए भ्रष्टाचार से संबंधित 61 पेज के साक्ष्य दस्तावेज के रूप में सीडीईओ को दे चुके हैं। लेकिन सीडीईओ आरोपी बहादुरसिंह, महिपाल व राजपाल व तत्कालीन सीडीईओ ओमप्रकाश को बचाने के लिए मुझे प्रताड़ित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुझे सीडीईओ सुरेंद्रसिंह गौड़ से निष्पक्ष जांच की उम्मीद नहीं है। जांच अधिकारी बदलने की मांग को लेकर उन्होंने प्रमुख शासन सचिव मंजू राजपाल व निदेशक सौरभ स्वामी को पत्र लिखा है।
मैंने प्रधानाचार्य विजेंद्र कुमार सुरोलिया को बुलाया था लेकिन वे 25 फरवरी को भी सुबह 10 के बजाय दोपहर बाद आए। गुरुवार को भी वे दोपहर 3 बजे आए। इस दौरान मैं जिला निष्पादन समिति की बैठक में चला गया था। उनकी उपस्थिति डाक से भिजवा देंगे। मैं पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर रहा हूं।
सुरेंद्रसिंह गौड़, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी, सीकर