पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कोरोना वायरस के डर का दहन कर मनाई होली रात को धमाल, धुलंडी पर दिनभर अबीर-गुलाल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

काेराेना वायरस के डर काे हराकर लाेगाें ने दाे दिन तक हाेली का उत्सव मनाया। साेमवार काे भद्रा दोपहर 1.11 बजे ही समाप्त हो गई थी। जिसके चलते होलिका दहन में किसी तरह की बाधा नहीं आई। शहर में शाम से ही दहन का सिलसिला शुरू हो गया था। लोगों ने होलिका दहन स्थलों पर पहुंचकर अबीर, गुलाल, रोली व अक्षत चढ़ाकर पूजा-अर्चना की। पूजा के साथ ही गुझिया, मिठाई व अन्य वस्तुओं का भोग लगाया। जौ की बालियों को हाथ में लेकर परिक्रमा की। होलिका दहन स्थलों पर फाग गीतों की धुन पर युवा थिरकते दिखे तो बच्चों ने एक-दूसरे पर रंगों की बौछार करना दहन के साथ ही शुरू कर दिया था।

सांस्कृतिक मंडल की अाेर से हाेलीखेड़ा में राजकीय हाेली का दहन किया गया। इसके अलावा शहर के 100 से अधिक स्थानाें पर हाेलिका दहन किया गया। होलिका दहन से पूर्व ही कॉलोनियों, मोहल्लों अौर बाजारों में लोगों की भीड़ उमड़ी। बाद में लोगों ने गले मिलकर एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं अौर एक-दूसरे पर गुलाल लगाया। मंगलवार को शहर में फाग के रंगाें शहरवासी रंग गए। बाजारों में रंग और मिठाई की दुकानों पर अच्छी खरीदारी हुई। लोगों ने रंग, गुलाल, पिचकारी, टोपियां, मुखौटे, मिठाई और नमकीन की खरीदारी की। घंटाघर केे बाजार में अच्छी खासी चहल-पहल रही। लोगों ने गुलाल और हर्बल रंग को अधिक तरजीह दी।

पुलिसकर्मियों ने मनाई होली : पुलिस लाइन सीकर में बुधवार को पुलिस की होली मनाई गई। होली की मस्ती में एसपी व कलेक्टर सहित कई आलाधिकारी मौजूद रहे। पुलिस लाइन के बास्केटबॉल कोर्ट में होली खेली गई। यहां पर डीजे की धुन पर सभी पुलिस कर्मी थिरकते नजर आए। पहले गुलाल से सूखी होली खेली गई। उसके बाद लाइन में खड़ी वाटर कैनन मशीन से पानी चला कर गीली होगी खेली गई। इस मौके पर जिला पुलिस अधीक्षक डॉ गगनदीप सिंगला कलेक्टर यज्ञ मित्र सिंह देव, एडीएम जय प्रकाश, एएसपी नीमकाथाना दिनेश अग्रवाल, सीओ ग्रामीण राजेश आर्य, सीओ एससीएसटी तेज कुमार पाठक, उद्योग नगर थानाधिकारी वीरेंद्र शर्मा, कोतवाल कन्हैयालाल सहित जिले के कई थानाधिकारी सहित अन्य उपस्थित रहे। होली का कार्यक्रम में अलग-अलग पुलिस चौकी एवं थाना स्तर पर मनाई गई।

होली कार्निवल में हुए कार्यक्रम में राजस्थानी थीम पर आधारित प्रस्तुतियां दी

जैन सोश्यल ग्रुप सीकर की ओर से होली कार्निवल महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम संयोजक आलोक-अलका सेठी ने बताया कि इस अवसर पर आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर भुसावर के दर्शन किए गए। अतिशय क्षेत्र महावीर में आचार्य सुकुमालनंदी के सानिध्य में अभिषेक, पूजन, दर्शन एवं आरती का कार्यक्रम हुआ। जग्गा की बावड़ी स्थित क्षेत्रपाल बाबा के दर्शन किए गए। हेवा-हेवन रिसोर्ट जयपुर में होली महोत्सव का आयोजन हुआ। जिसमें सभी सदस्यों ने राजस्थानी संस्कृति पर आधारित कार्यक्रम में खूब मस्ती एवं धमाल किया। कार्यक्रम संयोजक राजकुमार-अलका पाटनी,जयकुमार-बबिता पहाड़िया, पंकज-प्रीति छाबड़ा माैजूद रहे।


पुलिसकर्मियों ने बुधवार को होली खेली। इस दौरान वाटर कैनन मशीन से पानी फेंका गया।

जैन सोशल ग्रुप सीकर का होली कार्निवल।

मरीजाें के साथ बांटी होली की खुशियां : सीकर। एसके अस्पताल में भर्ती मरीजों के साथ फूलाें की हाेली खेली गई। मानव सेवा संस्थान के अध्यक्ष भंवरलाल सुटाेट ने बताया कि इस दाैरान प्रदेश उपाध्यक्ष बाेद्धुराम जांिगड़, बजरंगी सैनी, कृष्ण जांगिड़ अादि उपस्थित रहे।

पिपराली राेड पर हाेलिका दहन करते हुए।

शहर में पोलोग्रांउड के पास होली खेलते हुए परिवार।

पारीक साेशल ग्रुप ने हाेली पर जरूरतमंद बच्चाें काे उपहार बांटे।

माधोगंज में चंग ढप बजाते हुए। इस दौरान कई सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।
खबरें और भी हैं...