पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

फागोत्सव कार्यक्रम में चंग धमाल की प्रस्तुित दी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हुड़दंग हाेने पर इन नंबरों पर दे सकते हैं सूचना

शिवसिंहपुरा जेल में फागाेत्सव के तहत चंग-धमाल का कार्यक्रम हुअा। जेल डीएसपी साैरभ स्वामी ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य जेल में बंद बंदियाें में भाईचारा अाैर अापसी सहयाेग की भावना काे पैदा कर अपराधी प्रवृति से दूर रहने का था। इससे पहले बंदियाें से अतिथियाें के गुलाल का तिलक लगाकर स्वागत कराया गया। कार्यक्रम की शुरूअात जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव जगत सिंह पंवार ने पौधारोपण से की। इस दाैरान डिप्टी जेलर सीताराम साेलंकी, अभिषेक अाेला, अारसीएचअाे डा. निर्मल िसंह, डा. विकास बाजिया व जेल प्रहरी मनीराम अादि उपस्थित रहे।

हाेली पर शांति अाैर साैहार्द बनाए रखने के निर्देश दिए, 21 पाॅइंटों पर तैनात रहेगी पुलिस


सीकर | हाेली पर शांति व सुरक्षा व्यवस्था के लिए रविवार काे थाना दादिया व लाेसल में सीएलजी सदस्याें की बैठक हुई। बैठक में सीएलजी सदस्याें से कहा गया कि वे लाेग शांति अाैर साैहार्द बनाने के लिए सभी से तालमेल बैठा कर रखेंगे। कहीं काेई अप्रिय घटना की सूचना तुरंत पुलिस तक पहुंचाएंगे। सीअाे ग्रामीण राजेश अार्य ने बताया कि हाेली के पर्व पर सीएलजी सदस्याें काे विशेष दिशा निर्देश दिए हैं। सुरक्षा काे ध्यान में रखते हुए शहर में 21 पाेइंट बनाए हैं। जिन सभी पर पुलिस का जाप्ता माैजूद रहेगा। इसके अलावा शहर में गश्त करने के लिए चार माेबाइल पार्टियां तैनात की गई है। बाइक पर पुलिस के जवानाें काे गश्त करने के लिए पाबंद किया है।

शहर में बदमाशी करने वालाें की सूचना पुलिस के कंट्राेल रूम नंबर 01572 270037 पर देने के साथ एक वाट्सएप नंबर 9530431200 भी जारी किया गया है। इसके अलावा काेतवाली थाना क्षेत्र व उधाेग नगर थाना क्षेत्र की जानकारी देने के लिए थानाें के नंबर 01572 270030 व 01572 252200 पर दी जा सकती है।

सीकर. शिवसिंहपुरा जेल में चंग धमाल की प्रस्तुति देते हुए।
खबरें और भी हैं...