पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मरीजाें के लिए जन अाैषधि केंद्राें पर सस्ती दवाएं

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

प्रधानमंत्री जन अाैषधि केंद्र स्कीम काे दाे साल पूरे हाेेने पर 1 से 7 मार्च तक जागरूकता सप्ताह मनाया। सप्ताह के तहत केसर महावीर सेवा ट्रस्ट के डाॅ. वीके जैन द्वारा केएम मेमाेरियल जैन हार्ट एंड जनरल हाॅस्पिटल में विभिन्न कार्यक्रम हुए।

वीडियाे कांफ्रेस में जन अाैषधि संचालकाे अाैर लाभार्थियाें से संवाद किया। डायबिटिज, बीपी, हार्ट, कैंसर की दवा सस्ती दराें पर उपलब्ध कराने की जानकारी दी। एक रूपए में गाेली उपलब्ध कराने की जानकारी दी। 25 स्ट्रिप सहित 525 रुपए में गाेल्काेमीटर अाैर 4 रुपए सेनेटरी पैड उपलब्ध कराने से अवगत कराया। जानकारी दी कि एक साल में 40 हजार रुपए की दवा का खर्च 4 हजार रुपए में मिलने की जानकारी दी। उन्हाेने बताया कि मरीज डाॅक्टराें से दवा का नाम कम्प्यूटर से टाइप या कैपिटल अक्षराें में लिखने के लिए कहे। जयप्रकाश साेनी ने बताया कि जन अाैषधि केंद्र से दवा लेना शुरू किया ताे नई जिंदगी मिली। उन्हाेने बताया कि केएम मेमाेरियल जैन हाॅस्पिटल है जहां सस्ती दवाएं मिलती है। जैन जन अाैषधि केंद्र पर काेई भी मरीज किसी भी डाॅक्टर द्वारा लिखी पर्ची से दवा खरीद सकता है। वीडियाे कांफ्रेस में सांसद सुमेधानंद, डाॅ. अाेपी शर्मा, डाॅ. मनीष खंडेलवाल सहित कई लाेग माैजूद रहे।

खबरें और भी हैं...