पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

होली स्नेह मिलन में समाज से जुड़े मुद्दों पर मंथन, प्रतिभाओं को सम्मान से नवाजा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राजपूत समाज एकता का परिचय दे। यह बात सोमवार को ग्राम बावड़ी के वार्ड पांच में स्तिथ जमुवाय माता मंदिर प्रांगण में रायसल मंच खंडेला एवं जमुवाय फाउंडेशन बावड़ी के तत्वाधान में राजपूत समाज का होली स्नेह मिलन समारोह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा युवा मोर्चा प्रदेशमंत्री देवायुष सिंह शाहपुरा ने कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता मानदाता सिंह ने की। समारोह में सिंह ने कहा शिक्षित महिला ही राजपूत समाज की दिशा बदल सकती है। विशिष्ट अतिथि हर्षवर्धन सिंह, खंडेला रायसल मंच अध्यक्ष उमराव सिंह जोरावरनगर, एडवोकेट जितेंद्र सिंह, उमेद सिंह, बजरंगसिंह खेजरोली, कंपाउंडर मूलसिंह बरसिंहपुरा ने संबोधित किया पलसाना सरपंच रूपसिंह शेखावत, केरपुरा ग्राम पंचायत सरपंच भंवरसिंह, बरसिंहपुरा उपसरपंच बजरंगसिंह, चौमूपुरोहितान उपसरपंच गोकुलसिंह एवं खेलजगत में निशानेबाजी में राष्ट्रीय स्तर पर चयन होने पर दीपेंद्र सिंह एवं राजस्थान महिला क्रिकेट टीम चयन होने पर डिंपल शेखावत, चिकित्सा सेवा में चिकित्सक पद पर चयन होने पर भवानी सिंह, विद्युत विभाग में चयन होने पर जितेंद्र सिंह का अतिथियों ने माल्यार्पण व साफा स्मृतिदिन देकर सम्मानित किया।

पलसाना. कुमावत समाज का होली स्नेह मिलन समारोह श्री विश्वकर्मा कुमावत धर्मशाला में हुआ। कार्यकम की अध्यक्षता हजारीलाल कुमावत ने की, वही मुख्य अतिथि रामचन्द्र कुमावत थे। मुख्य वक्ता अजय मारवाल ने कहा कि कुम्हार समाज पार्टियों को वोट देकर मजबूत करता है । और प्रत्याशी चयन के वक्त पार्टी कुम्हार समाज को अनदेखा करती है । आगामी पंचायती राज चुनावों में एकजुट होकर समाज के पक्ष में वोट देने की अपील की। अध्यक्षता कर रहे हजारीलाल कुमावत ने युवाओं को सामाजिक कुरूतियों को छोड़ने एवं समाज को नई दिशा देने पर जोर दिया । राजेश कुमावत ने हर महीने समाज की मीटिंग करने तथा समाज के महापुरुषों के बारे में जानकारी दी। जिला प्रवक्ता गणेश कुमावत ने आये हुए अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो लोग समाज सेवा मे अपना मूल्यवान समय दे रहे है।उन लोगों को तन मन धन से सहयोग देकर समाज में अच्छे कार्य एक करने के लिए आगे आना चाहिए । इस मौके पर काफी गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

बावड़ी. राजपूत समाज के स्नेह मिलन समारोह में मौजूद लोग।
खबरें और भी हैं...