हास्य अभिनेता रूपचंद सैनी की स्मृति मंे ‘तुम मुझे भूला ना पाओगे’ कार्यक्रम हुआ
सीकर के हास्य कलाकार रूपचंद सैनी की 20 वीं पुण्यतिथि पर सैनी विश्राम गृह के सभागार में कार्यक्रम “तुम मुझे भूला न पाओगे” आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
इस मौके पर अंचल के प्रख्यात हास्य-व्यंग्य के कलाकार बनवारी लाल शर्मा बन्नू, पंकू पंकज शर्मा, प्रवीण शर्मा, द्वारकेश माथुर, हितेश श्रीवास्तव, पवन पारस, प्रिंस, विवेक श्रीवास्तव, मांगी लाल, वरूण, नेकी राम सोनी, सतीश सैनी एंड पार्टी, मदन लाल मीणा, नंदिनी त्यागी, मोहित शर्मा सहित कलाकारों ने विभिन्न विधाओं मे अपनी प्रस्तुति देकर रूपचंद को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में पूर्व सभापति सोमनाथ त्रिहान, प्रोफेसर जीडी सैनी, बीडी सिंधी, भगवान, कलीम साहब, नेहरा, रतन लाल पिलानियां, गंगाबक्स सैनी, जयप्रकाश ऋषिका, जगदीश चौकड़ीका, शशि बहड़ सहित शहर के प्रबुद्धजन व कला जगत से जुड़ी प्रतिभाओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का संचालन अभिषेक शमशु व विनम्रता शर्मा ने किया। गौरीशंकर सैनी ने सभी का धन्यवाद दिया।