पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

होली दहन के समय पटाखे को लेकर विवाद, युवक का अपहरण कर पीटा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बठोठ गांव की ढाका की ढ़ाणी में मंगलवार रात पिकअप सवार बदमाशों ने युवक का अपहरण कर लिया। सुबह पुलिस ने अपह्रत युवक को अपहर्ताओं के चंगुल से छुड़वाया और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। थानाधिकारी रामावतार ने बताया कि रात को फोन पर सूचना मिली की ढ़ाका की ढ़ाणी निवासी सुभाष ढ़ाका का कुछ लोग बिना नंबरी पिकअप गाड़ी में अपहरण कर ले गए। बाद में पुलिस ने युवक के भाई की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर पूरे जिले में नाकाबंदी की। रातभर पुलिस आरोपियों के घर दबीश दी। सुबह मोल्यासी गांव में लक्ष्मणराम के घर पर दबीश देकर पुलिस ने सुभाष को छुड़वाया और आरोपी त्रिलोकचंद, महेश व लक्ष्मणराम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पिकअप गाड़ी को भी जब्त कर लिया है। बाद में पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। अपहरण में शामिल दिनेश उर्फ जगदीश व बिमला देवी की पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस जांच में सामने आया कि होली पर पटाखा फैंकने की बात को लेकर सुभाष के साथ आरोपियों की कहासुनी हो गई। इससे पहले भी चुनावों में एजेंट बैठने की बात को लेकर इनमें आपस में रंजिश चल रही थी।

खबरें और भी हैं...