डाॅक्टराें की फीस तय मरीजाें काे फीस की रसीद भी देनी हाेगी
डाॅक्टराें काे अब लेटरपैड पर दवा लिखने के साथ फीस की रसीद भी देनी हाेगी। डाॅक्टर ने परामर्श के एवज में कितनी फीस वसूली, इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग काे अवगत कराना हाेगा। लापरवाही बरतने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद स्वास्थ्य विभाग ने इस संबंध में एडवाइजरी जारी की है। अधिकारियों का कहना है कि सरकारी सेवा में कार्यरत डाॅक्टराें द्वारा निजी क्लीनिक शुरू कर मरीजाें से मनमर्जी की फीस वसूली के संबंध में स्वास्थ्य निदेशालय काे शिकायतें मिल रही थी। इस पर स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। डाॅक्टराें की फीस भी निर्धारित की गई है। तय फीस से ज्यादा वसूली अाैर रसीद न दिए जाने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए चेताया है।
डाॅक्टराें के लिए फीस निर्धारित : मेडिकल अाॅफिसर- 75 रुपए, सीनियर मेडिकल अाॅफिसर- 100 रुपए, जूनियर विशेषज्ञ/असि. प्राेफेसर- 100 रुपए, एसो. प्रोफेसर/ सीनियर स्पेशलिस्ट 125 रुपए, प्राेफेसर- 150 रुपए, सीनियर प्रोफेसर 200 रुपए