पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • Sikar News Rajasthan News Dolly39s Bass Competition Four Team Performers Gave Presentations Till Late Night On The Injury Of A Drum

डोलियों का बास में गींदड़ प्रतियोगिता : नगाड़े की चोट पर देर रात तक चार टीम के कलाकारों ने दी प्रस्तुतियां

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सीकर | डोलिया का बास गींदड़ समिति की ओर से डाेलियाें का बास स्थित गींदड़ चौक में गींदड़ प्रतियोगिता में टीमों ने देर रात तक तीन ताल पर अपने कदमों को थिरकाया। गींदड़ में नगाड़े-घुघरु-बेंत का ताल के समावेश किया गया। गींदड़ प्रतियोगिता में चार टीमों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। मंत्री रमेश जलधारी ने बताया कि शेखावटी क्षेत्र का सबसे लोकप्रिय एवं प्रचलित नृत्य है, यह नृत्य होली के पूर्व से प्रारंभ होकर होली के बाद तक किया जाता है। समिति के सुरेश शुक्ला ने बताया कि डोलियाें का बास का गींदड़ चौक में लगभग 200 सालों से गींदड़ प्रतियोगिता हो रही है। इसमें नगाड़ा भी काफी पुराना है। पुरुष अपने दोनों हाथों में बेंत लिए हुए होते हंै।
नगाड़े की चोट पर वे बेंत को परस्पर टकराकर नृत्य में करते हैं। कुछ व्यक्ति महिलाओं के वस्त्र धारण कर इसमें भाग लेते हैं जिन्हें मैरी कहां जाता है। इस नृत्य में विभिन्न प्रकार के स्वांग रचाए जाते हैं। सूर्य मंदिर के पुजारी सोहन बांसुरी एवं नगाड़े पर रामअवतार, विनोद छींपा ने संगत की। इसमें 2.5 फेरे
घेरा लगाया जाता है। ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि इसमें लसाडिय़ा का बास, शीतला का बास, जोगियाें का मोहल्ला, मोचीवाड़ा चौक सहित कई अन्य टीमों ने भाग लिया। इसमें विजेता टीम काे पुरस्कृत किया गया। इस दौरान पूर्व विधायक रतनलाल जलधारी, नेमीचन्द सैनी, गिरधारी पंसारी, कमल डोलिया, रतन शर्मा और मंडल कमेटी के समस्त सदस्य मौजूद थे। शीतला चौक स्थित शीतला माता मंदिर में शीतला माता का मेला रविवार को आयोजित होगा। इससे पहले शनिवार रात्रि को मंदिर परिसर में गीदड़ प्रतियोगिता होगी।
खबरें और भी हैं...