खंडेला में 71 यूनिट रक्तदान किया
खंडेला | ग्राम फतेहपुरा भोमियान में बाबा हनुमान दास की 81वीं पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर लगा। इसमें 71 यूनिट रक्तदान हुआ। बाबा हनुमान सेवा समिति के सदस्यों ने बताया कि 10 मार्च को बाबा हनुमानदास की 81वीं पुण्यतिथि मनाई जाएगी। इस उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर लगाया गया। श्री कल्याण अस्पताल की टीम ने सहयोग किया। सरपंच प्रतिनिधि अर्जुनलाल जांगू ने बताया कि सोमवार को बाबा के आश्रम पर जागरण होगा। 10 मार्च को वॉलीबाॅल, कबड्डी व दौड़ प्रतियोगिता होगी। इसके बाद भंडारा होगा। शिविर में बलवीर भारतीय, एडवोकेट गोकुलचंद गोदारा, दुर्गाराम गोदारा, सांवरमल, महेंद्र यादव, विकास डागर, सुधीर गोदारा सहित अनेक लोगों ने सहयोग किया।
शिविर में रक्तदान करते हुए।