पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • Sikar News Rajasthan News Even After The Order Of The Permanent Lok Adalat People Are Forced To Go Through Dirty Water Ignoring The City Council

स्थाई लोक अदालत के आदेश के बाद भी नगर परिषद की अनदेखी, गंदे पानी से होकर निकलने को मजबूर हैं लोग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शहर के सुबोध स्कूल के पास सड़क पर पानी भरने की समस्या को लेकर स्थाई लोक अदालत ने 2018 में इस पानी भराव की समस्या को दूर करने के लिए नगर परिषद को आदेश दिए थे। बावजूद इसके दो साल पूरे होने के बाद भी नगर परिषद ने इस परेशानी को दूर करने का प्रयास नहीं किया।

रास्ते में पानी भराव की समस्या को लेकर रविवार को स्थानीय लोगों ने सभापति जीवण खां के आवास के बाहर प्रदर्शन किया। हालांकि इसके बाद भी नगर परिषद एवं सभापति की ओर से किसी प्रकार का आश्वास नहीं मिला। रास्ते में गंदे पानी भराव की समस्या से आस-पास में बीमारी पनपने की आशंका बनी हुई है। रास्ते में गंदा पानी भरे होने से लोगों का जीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो चुका है।

गंदा पानी भरने के विरोध में सभापति के आवास पर प्रदर्शन करते हुए।
खबरें और भी हैं...