पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

श्री मंगलेश्वर महादेव का मेला भरा, दर्शन के लिए उमड़े भक्त

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सुरेरा | गांव श्योसिंहपुरा में श्री मंगलेश्वर महादेवजी मेले का आयोजन हुआ। अध्यक्ष गोकुल चन्द सैनी ने बताया कि भजन संध्या में गायक हेमराज सैनी टोंक ने भजनों की प्रस्तुति। गुरुवार को आरती के साथ ही मेले का आगाज हुआ। गुरुवार को मुख्य मेला भरा। भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। अतिथियों का महात्मा ज्योतिबा फूले सेवा समिति के पदाधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया। दिनभर दर्शन करने के लिए भीड़ लगी थी। इस दौरान श्यामगढ़ सरपंच आनंदी लाल बाज्या, रामदेवराम राड़, राकेश कुमार सैनी, भागीरथ मल वर्मा सहित कई लोग मौजूद थे।

सुरेरा.श्री मंगलेश्वर महादेव की पूजा-अर्चना के लिए मौजूद भक्त।
खबरें और भी हैं...