फतेहपुर में अधिकतम 26.8 व न्यूनतम तापमान 14 डिग्री
सीकर | शेखावाटी में बारिश के साथ ओले पड़ने के बाद बुधवार को मौसम में दिन भर धूप छांव की स्थिति बनी रही। बीते तीन दिनों की तुलना में 4.5 डिग्री की बढ़त के साथ 14 डिग्री दर्ज किया गया है। बारिश के बाद दिन के समय में ठंडी हवा चलने के कारण लोग दुबारा से गर्म कपड़े पहनते कर निकल रहे है। मौसम विभाग के अनुसार फतेहपुर के कृषि अनुसंधान केंद्र पर बुधवार को दिन का पारा 26.8 डिग्री व न्यूनतम 14 डिग्री दर्ज किया गया।