नीमकाथाना | जयपुर में नीमकाथाना क्षेत्रीय नागरिक परिषद की नई कार्यकारिणी का चुनाव पाटन राव राजा दिग्विजय सिंह की अध्यक्षता में हुआ। पूर्व आईएएस आरएस जाखड़ को अध्यक्ष बनाया गया। उपाध्यक्ष करुण मोदी व रोहतान सिंह तंवर को बनाया गया। महासचिव सतीशचंद्र अग्रवाल, मंत्री महेन्द्र कुमार अग्रवाल, सचिव संजीव मोदी, कानूनी सलाहकार एडवोकेट अजय गुप्ता, वित्तीय सलाहकार सतीश गुप्ता, संयुक्त सचिव दिनेश मेगोतिया, कोषाध्यक्ष दिनेश अग्रवाल को बनाया गया।
संचालक मंडल में 12 सदस्य नियुक्त किए गए। इनमें रघुवीर सिंह तंवर, कुसुम यादव, बलवान सिंह, अंतरिक्ष मोदी, महेश शर्मा, अरविंद गुप्ता, सुनील दीवान, डॉ. पीआर जैफ, करन सिंह तंवर, नरेन्द्र कुमार संघी, किशोरीलाल कुमावत, युद्धिष्ठिर कुमावत को शामिल किया गया। निर्वाचन के बाद नवनियुक्त कार्यकारिणी को शपथ दिलाई गई। पूर्व अध्यक्ष सीताराम अग्रवाल ने नवनिर्वाचित सदस्यों का स्वागत किया। संगठन के संस्थापक सदस्य रहे जयनारायण मोदी को याद किया गया। इस मौके पर पूर्व महासचिव रमेशचंद्र शर्मा सहित कई पूर्व पदाधिकारी व लोग मौजूद रहे।