- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Sikar
- Danta News Rajasthan News Gindad In Dantaramgarh Holi Played In Fatehpur Ban Bindouri Taken Out With Royal Lavajmay In Losal
दांतारामगढ़ में गींदड़, फतेहपुर में खेली होली, लोसल में शाही लवाजमे के साथ निकाली गई बान-बिंदौरी
करड़ गांव में रविवार को होली की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। शेखावाटी हमजोली कला मंडल द्वारा गींदड़ नृत्य की प्रस्तुति दी गई। करड़ विकास समिति द्वारा आयोजित स्नेह मिलन समारोह में नितेश व कमलेश ने कच्छी घोड़ी नृत्य के साथ कांच व तलवारों पर नृत्य किया। सभी कलाकारों का सम्मान किया गया। मंच संचालन प्रभुदयाल कुमावत ने किया।
लोसल । कस्बे में होली महोत्सव को लेकर रविवार को रोफली सोसायटी अनलिमिटेड के तत्वावधान में मुख्य बस स्टैंड से गाजे-बाजे के साथ बिंदौरी निकाली गई। राजा हिरण्यकश्यप को ऊंट पर बैठाकर एवं होलिका एवं भक्त प्रहलाद की रथ पर झांकी सजाई गई।
श्रीमाधोपुर में फागोत्सव एवं मेला कल : श्रीमाधोपुर । कस्बे के विभिन्न मंदिरों में फागोत्सव मंगलवार को होगा। गोपीनाथ मंदिर, रघुनाथ मंदिर, अखाड़े वाले बालाजी मंदिर, खेड़ापति बालाजी,
गणेश मंदिर, बावड़ी आश्रम में फागोत्सव धुलंडी के दिन मनाया जाएगा। धुलंडी के दिन कस्बे के बड़ा बालाजी मंदिर में मेला भरेगा। मंदिर पुजारी महावीर प्रसाद लाटा ने बताया कि इस दौरान कुश्ती प्रतियोगिता के साथ मेले में लकी ड्रॉ निकाला जाएगा।
दांतारामगढ़ | कस्बे में होलिका दहन सोमवार को राजकीय उमावि खेल मैदान में किया जाएगा। पं. गोपालदत्त शर्मा ने बताया कि शाम 6.45 बजे होलिका का दहन किया जाएगा। लिपिक व प्रशासक मोतीराम कुमावत सप|ीक पूजा-अर्चना कर होलिका दहन करेंगे।
फतेहपुर | कस्बे के भगवान लक्ष्मीनाथ मंदिर में रविवार सुबह फागोत्सव का आयोजन किया गया। पुजारी दिनेश, मुरली भोजक, राकेश के सानिध्य में भगवान की प्रतिमा को सजाया गया। लोक कलाकार राजकुमार तिवाड़ी, विश्वनाथ बावलिया, काशी माली, मून भोजक, बाबूलाल भोजक, चंपालाल माली,जगदीश माली आदि कलकारों ने भजनों की प्रस्तुति दी। फागोत्सव में बड़ी संख्या में महिलाएंं उपस्थित थीं।
बच्चों ने हाथों से गुलाल बनाकर खेली होली
रींगस | नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड 17 में स्थित पिंक पर्ल शिक्षण संस्थान के छोटे बच्चों ने रविवार को संस्थान परिसर में पहुंचकर पहले अनेक तरह के रंगों से गुलाल अबीर बनाई। इसके बाद एक दूसरों के गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।
संस्थान सचिव गीगचंद मील व डायरेक्टर बीएम चौधरी ने बताया कि बच्चों ने गुलाब आदि के फूलों से गुलाल तैयार की। इसके बाद एक दूसरों के रंग बिरंगी गुलाल लगाकर होली महोत्सव मनाया। साथ ही दैनिक भास्कर की मुहिम पर पाने बचाने के लिए आमजन को प्रेरित किया। धुलंडी के दिन घर-घर पहुंचकर पानी बचाने के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। इससे पहले शारीरिक प्रशिक्षक गणेशराम यादव, फूलचंद मील, निशा शुक्ला, पूजा जाखड़, पूनम शर्मा, सुशीला, हर्षिता गुर्जर व साक्षी जाखड़ ने पानी बचाने की प्रेरणा दी। साथ ही आमजन को भाईचारे के साथ हर समुदाय के लोगों के बीच होली महोत्सव मनाने के लिए प्रेरित किया। इससे क्षेत्र में प्रेम व भाईचारे को बढ़ावा मिल सके। इस अवसर पर विद्यार्थी, अभिभावक, स्टॉफकर्मी व क्षेत्र के प्रबुद्धजन उपस्थित थे।
रींगस. पिंक पर्ल शिक्षण संस्थान में गुलाल से खेली होली।
लोसल.में निकाली गई बंदोरी।
लक्ष्मणगढ़. होली समारोह में मौजूद परिषद की महिलाएं
फतेहपुर. फागोत्सव में प्रस्तुति देते कलाकार।