पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जीणमाता मेला 25 मार्च से, डीजे, शराब बिक्री व पशु बलि पर रोक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जीणमाता मेले में कानून व्यवस्था एवं प्रशासनिक प्रबंधों के संबंध में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक हुई। कलेक्टर यज्ञमित्र सिंहदेव ने कहा कि जीणमाता मेला 25 मार्च से एक अप्रैल तक चलेगा। एसडीएम दांतारामगढ़ अशोक कुमार रणवां को मेला मजिस्ट्रेट व तहसीलदार गंभीरसिंह को सहायक मेला मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। मेले में दो नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए हैं। मेला कमेटी को निर्देश दिए कि चौराहों, धर्मशालाओं एवं मुख्य रास्तों में अच्छे गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे लगवाए। सानिवि के अधिशाषी अभियन्ता हर्षनाथ से जीणमाता, गोरियां से जीणमाता वाया रैवासा, दांतारामगढ़ से जीणमाता की सड़क की 20 मार्च तक मरम्मत करवाएं। मंदिर कमेटी के प्रहलादराय शर्मा ने बताया कि मेले में श्रद्धालुओं के लिए तमाम व्यवस्थाएं की है। बैठक में एडीएम जयप्रकाश, तहसीलदार गंभीर सिंह, विकास अधिकारी दुर्गा ढाका, जिला आबकारी अधिकारी आदराम, अतिरिक्त सीएमएचओ सी.पी ओला, डीएसओ महेन्द्र सिंह नूनियां, डीटीओ सुप्रिया विश्नोई, सी.ओ. ग्रामीण राजेश आर्य, रलावता सरपंच सुभाषचन्द, ग्राम विकास अधिकारी बजरंगलाल ओला, विद्युत, पीडब्ल्यूडी, जलदाय, चिकित्सा विभाग, पुलिस, मंदिर कमेटी के प्रतिनिधि आदि थे।

जीणमाता मेले काे लेकर बैठक लेते कलेक्टर।
खबरें और भी हैं...