पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • Sikar News Rajasthan News Goat Sued The Elderly On Suspicion Of Goat Theft Investigation Revealed That He Was The Second Goat

बकरा चोरी के शक में महिला ने बुजुर्ग पर कराया मुकदमा, जांच में पता चला-वो बकरा ही दूसरा था

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

उद्याेग नगर थाने में 19 दिन पहले महिला को जाति सूचक गाली देने को लेकर दर्ज मामला बकरा चोरी से जुड़ा निकला। शनिवार को सीओ सिटी कार्यालय में आरोपी व्यक्ति, पीडि़त महिला और बकरे को पेश किए जाने के दौरान मामले का खुलासा हुआ। महिला ने बकरा चोरी की आशंका में गुढा निवासी सीताराम के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट को मुकदमा दर्ज करवाया था। लेकिन पेश किया गया बकरा महिला का नहीं पाया गया। अब पुलिस अज्ञात चोर व बकरे की तलाश कर रही है। मामले के खुलासे के लिए पुलिस ने दो दर्जन से ज्यादा बकरों की तलाश की पहचान की थी। 24 फरवरी को सूर्य नगर पिपराली रोड निवासी माली देवी ने गुढा निवासी सीताराम के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट व बकरा चोरी का मुकदमा दर्ज करवाया। सीओ ग्रामीण राजेश आर्य ने मामले की जांच शुरू की। सामने आया कि तीन महीने पहले महिला के घर के बाहर से उसका बकरा चोरी हो गया था। महिला तीन महीने तक बकरे की उम्र, पहचान व रंग की जानकारी देते हुए अपने स्तर पर उसकी तलाश करती रही। लोगों से सूचना मिली कि उसका बकरा गुढ़ा के सीताराम बंजारा के पास है। महिला सीताराम के घर पहुंची। यहां एक बकरे को देखकर उसने कहा, यह मेरा है। सीताराम ने बकरा खुद का होने का दावा किया। दो दिन बाद महिला बकरा लेने के लिए पांच लोगों के साथ वापस सीताराम के घर पहुंची। यहां दोनों पक्षों में कहासुनी हुई। बकरा नहीं मिलने पर महिला ने सीताराम के खिलाफ उद्योग नगर थाने में एससी-एसटी एक्ट व चोरी का मुकदमा दर्ज करवा दिया। पूछताछ में पूरे मामले का खुलासा होने के बाद अब पुलिस बकरा चोरी करने वाले की तलाश में जुटी है।

बकरे की उम्र और चोट के निशान से खुला मामला

दोनों पक्षों और पेश किए गए बकरे की जांच में कई रोचक तथ्य पेश किए गए। पीड़ित महिला मालीदेवी का दावा था कि उसके बकरे की उम्र साल है। बकरे के पिछले पैर का तीन साल पहले ऑपरेशन करवाया था। महिला की निशानदेही पर सीताराम के घर से लाए गए बकरे की उम्र और पैरों के ऑपरेशन से मिलान नहीं हुआ। सीओ ग्रामीण ने सीताराम और उसके बकरे को छोड़ दिया।

खबरें और भी हैं...