पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बाबा श्याम के साथ खेली होली, फागोत्सव में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

दो दिवसीय होली का त्यौहार हर्षोल्लास से साथ मनाया गया। बाबा श्याम के संग होली खेलने के लिए लाखों श्याम भक्त खाटूनगरी पहुंचे और बाबा श्याम के दरबार के अंदर फूलों से होली खेली। मंगलवार को सुबह से प्रारम्भ हुए भक्तों का सिलसिला दिनभर चला।

श्रीमाधोपुर | धुलंडी पर्व पर गोपीनाथ मंदिर से कस्बे के विभिन्न बाजारों में ठाकुरजी की प्रतिमा को पालकी में बैठाकर शोभायात्रा निकाली गई । श्रीमाधोपुर के बड़ा बालाजी मंदिर में धुलेंडी पर मेले का आयोजन हुआ। कुश्ती प्रतियोगिता के साथ-साथ लकी ड्रा निकाला गया। श्री देव संस्थान श्रीमाधोपुर के तत्वावधान में जालपाली के बाबा केशवदास महाराज परिसर में कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। घनश्याम स्वामी ने यह जानकारी दी।

रैवासा | जानकीनाथ बड़ा मंदिर में स्वामी राघवाचार्य के सानिध्य में फागोत्सव मनाया। कल्याणजी के मंदिर रैवासा में कल्याण मंडल सेवा समिति द्वारा चंग पर धमाल का आयोजन किया गया।

दांतारामगढ़ | कस्बे के राउमावि में होलिका का दहन किया गया । होलिका दहन से पूर्व लिपिक व प्रशासक मोतीलाल कुमावत नें सप|िक पूजा अर्चना कर होलिका का दहन किया । इस दौरान चंगों की थाप पर होली के गीत गाते हुए युवा व बुजुर्ग नाचते गाते रहे ।

बावड़ी | ग्राम पंचायत बावड़ी, लाखनी, मलिकपुर, धिरजपुरा में सोमवार को होली का त्योहार हर्षोल्लास और उमंग के साथ मनाया गया। महिलाओं ने दिन में होली पूजन किया। लोगों ने एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी।

सुरेरा | रविदास चौक में मुख्य बाजार बस स्टैंड पर सहित अनेक जगह सभी आयुवर्ग के लोगों ने गुलाल लगाकर एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी।

लोसल | गुरुकृपा होटल के पास होलिका दहन किया गया। वही मंगलवार को सुबह मौज-मस्ती का कार्यक्रम गैर का जुलूस कस्बे के मुख्य मार्गों से निकाला गया। अंत में गैर का जुलूस रामानंद धाम बाबा परमानन्द बगिची पहुंचा इस आश्रम परिसर में महा आरती का आयोजन किया गया।

अजीतगढ़ | अजीतगढ़ कस्बे सहित क्षेत्र के गांवों में सोमवार को होली एवं मंगलवार को धुलंडी का त्यौहार शांति व भाईचारे के साथ मनाया।

नेछवा | मुख्य बाजार में चंग पार्टी के साथ धमाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। देर रात तक चले कार्यक्रम में चंग की थाप व धमाल पर कस्बेवासी जमकर थिरके। अगले दिन गढ़ के पीछे स्थित खाली भुखण्ड पर होलिका दहन कार्यक्रम हुआ। किसानों ने भी धरती पूजन कर अच्छी फसल की कामना की। मंगलवार को मौनी बाबा की धूणी पर युवाओं ने धमाल व श्रीकृष्ण के भजनों पर रंगोत्सव मनाया।

पलसाना | संस्कार श्री राम कॉलोनी में महेश कुमार त्रिवेदी के सानिध्य में गोधूलि बेला में होलिका दहन हुआ। शाहपुरा में तिलक लगाकर होली की बधाई दी गई। चंद्रशेखर आजाद क्लब के द्वारा होली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। जहां तीन दिवसीय होली पर्व का विधिवत रूप से समापन किया गया।

कोलीड़ा | मुख्य चौक कोलीड़ा में होली के उपलक्ष में आयोजित नौ दिवसीय गिंदड़ आयोजन का सोमवार को समापन हो गया। गिंदड़ बच्चों, युवाओं व बड़े बुजुर्ग लोगों ने वेशभूषाएं पहन कर पारम्परिक गिंदड़ का आनन्द लिया। स्व. घासीलाल शर्मा की स्मृति में उनके पुत्रों सुरेन्द्र शर्मा व श्रवण शर्मा के सौजन्य से श्रेष्ठ नृतकों, स्वांग रचियताओं को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर संयोजक मो. याकूब व नगाड़ा वादक सांवरमल शर्मा व अनवर गौरी, बांसुरी वादक विरेन्द्र शर्मा, मजिरा वादक शंकरलाल भार्गव व श्रवण शर्मा आदि का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया।

रींगस | चौपड़ बाजार में स्थित गोपीनाथ राजाजी मंदिर के सामने से दूल्हे को घोड़ी पर बैठाकर व मुर्दें को कंधों पर लेकर शवयात्रा गाजे बाजे के साथ रवाना की गई। जो प्रमुख मार्गों से होती हुई दशहरा मैदान पहुंची।

विदेशी पर्यटकों ने भी सूखी होली खेली

फतेहपुर | नादीन ली प्रिंस हवेली में पर्यटकों ने भी सूखी होली खेली। सिंधानिया बगीची में महिला सशक्तिकरण की टीम ने भी सूखी होली खेली। लक्ष्मीनाथ मंदिर में भगवान की प्रतिमा का भव्य श्रंगार किया गया। बुधवार को कोतवाली थाना और सदर थाना के सिपाहीयों होली खेली। बुधवार को केनरा बैक के पास रामदेवजी मन्दिर मार्ग पर महिला मंडल की ओर से फागोत्सव मनाया गया। महिला मंडल की दुर्गादेवी चोटिया व मोना राय ने भजन गाकर फागोत्सव मनाया। आजाद अखण्ड चौरास्ता,स्वामी आयल मिल,दूगड बगीची सहित एक दर्जन स्थानों पर युवा रात भर गींदड नृत्य करतें रहें । भोजक चैाक में फागोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें गिरीश भोजक,भुवनेश भोजक,राजकुमार तिवाडी सहित अनेक कलाकारों ने फाल्गुनी गीत पेश किए। प्रेरणा गार्डन में भी फागोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें लोक गीतों की प्रस्तुतियां दी गई।

रामगढ़-शेखावाटी | कस्बे के पुराना बस स्टेण्ड़ स्थित प्राचीन नटवर मंदिर में फागोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कलाकारों द्वारा भगवान नटवर के दरबार में होली के गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में विधायक हाकम अली खान, पूर्व पालिकाध्यक्ष देवेन्द्रकुमार चोटिया आदि मौजूद थे। इससे पहले कस्बे में रावणभर के टीले पर होलिका दहन हुआ।

फागोत्सव चांद चढ्यो गिगनार में लोक कलाकारों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुति, लक्ष्मणगढ़ में घूघरी निकाली

नीमकाथाना | होली की पूर्व संध्या पर रामलीला मैदान स्थित चार नंबर स्कूल परिसर में लोक सांस्कृतिक संस्थान द्वारा फागोत्सव चांद चढ्यो गिगनार कार्यक्रम आयोजित किया गया। लोक कलाकार रेखा शेखावत द्वारा छाछ की घमड़की गीत पर किए नृत्य ने जमकर तालियां बटोरी। चिड़ावा से आई नन्ही बालिका ने भैरूजी म्हें थाने मनाबा आई रे गीत पर नृत्य की प्रस्तुति दी। संस्थान की ओर से संयोजक डॉक्टर हरबंस गोयल और अध्यक्ष ताराचंद झाझड़िया ने समाजसेवी और लोक कलाकारो का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया। कार्यक्रम में पूर्व पालिका अध्यक्ष त्रिलोक दीवान, पालिका उपाध्यक्ष महेश मेंगोतिया, दौलतराम गोयल, सुंदर मल सैनी, भाजपा नेता महेंद्र गोयल, फूल सिंह सामोता, विकास मीणा, डॉक्टर एस कुमार, मुनीर खान मौजूद रहे।

लक्ष्मणगढ़ | एेतिहासिक घूघरी का जुलूस सदाबाहर माैहल्ला िस्थत िगंदड़ चाैकान से शाही लवाजमें के साथ रवाना हुअा िजसमें हजाराें की संख्या में युवा,बुजूर्ग अाैर बच्चे नाचते गाते चल रहे थे।कस्बे के सार्वजनिक स्थानाें एवं चाैक-चाैपालाें पर घूघरी में शामिल युवाअाें ने िगंदड़ नृत्य िकया।लाल कुअां गिंदड़ स्थल पर भगवा रक्षा वाहिनी की अाेर,सेठाें के बाजार में ग्लाेबल िसटी सेंटर परिवार,डाकखाना गींदड़ स्थल पर कमेटी की अाेर से घूघरी पर पुष्प वर्षा कर स्वागत िकया गया। कबुतरियां कुअां स्थल पर फ्रेंड्स वेलफेयर साेसायटी की अाेर से महिला दिवस पर बालिकाअाें के लिए िगंदड़ प्रतियाेगिता अायाेजित की गई िजसमें सैंकड़ाें की संख्या में बेटियाें ने भी बेटाें की बराबर िगंदड़ नृत्य िकया। मंगलवार काे भगवा रक्षा वाहिनी की अाेर से गैर का जुलूस िनकाला गया।

पाटोदा | बीदसर में गांव के मुख्य चौक में मंगलवार को बसपा के जिला महासचिव मुकेश राड़ के नेतृत्व में तिलक होली खेलने का आयोजन किया गया। इस मौके पर राड़ ने बताया कि बीदसर ग्राम पंचायत मुख्यालय पर हर साल गुलाल की बजाय तिलक होली खेली जाती है राड़ ने बताया कि गुलाल व अनेक तरह के रंगों से शरीर पर रंगों के लगने से शरीर पर भी कुप्रभाव पड़ता है। केमिकल डाला हुअा रंग आंखों में गिरने से भी लोगों की आंखें भी खराब होती है और पानी की भी भारी बर्बादी होती है। इसी को लेकर तिलक होली का आयोजन किया गया है। इस मौके पर महिपाल रेफस्वाल, रामोतार रोयल, विकास रेवाड़, अमित गढ़वाल, अशोक पूनिया, इंद्राज रोयल, मनीष सैन, योगेश गढ़वाल, हिमांशु ,रोहित कुमार, अंकुर कुमार मौजूद थे।

लोसल

श्रीमाधोपुर

खाटूश्यामजी में होली खेलते श्याम भक्त।

फतेहपुर

रामगढ़-शेखावाटी

बीदसर में मनाई तिलक होली

लक्ष्मणगढ़ में घूघरी का जुलूस निकाला।

नीमकाथाना

अजीतगढ़

कोलिड़ा

दांतारामगढ़

बावड़ी

नेछवा
खबरें और भी हैं...