शहीद वीरांगनाओं व प्रतिभाशाली महिलाओं का सम्मान
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भारतीय स्टेट बैंक क्षेत्रीय कार्यालय सीकर द्वारा श्रीमाधोपुर के अरुण पैलेस में जिलास्तरीय सम्मान समारोह हुआ। अध्यक्षता एसडीएम लक्ष्मीकांत गुप्ता ने की। नौ शहीद वीरांगनाओं, स्थानीय, राज्य स्तरीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय महिला खिलाड़ियों, क्षेत्र की नौ महिला नवनिर्वाचित सरपंचों, बोर्ड परीक्षाओं में जिलास्तर पर सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं, कृषि के क्षेत्र में नवीन अविष्कारों के लिए राष्ट्रपति सम्मान प्राप्त संतोष देवी व हाल में मिस दीवा राजस्थान का खिताब प्राप्त करने वाली श्रीमाधोपुर निवासी अदिति शर्मा का सम्मान किया गया। महात्मा गांधी पीजी कॉलेज श्रीमाधोपुर व वेदांता कॉलेज रींगस की छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य महाप्रबंधक रविन्द्र पांडे, महाप्रबंधक ओमशिव दीक्षित, उपमहाप्रबंधक भजनलाल, सहायक महाप्रबंधक संजय मलिक, मुख्य प्रबंधक केके सेठ आदि थे। डॉ. रजनी प्रभा ने महिलाओं को स्वास्थ्य की जानकारी दी। महिला स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई। संचालन सरोज लॉयल ने किया।
नीमकाथाना | विधिक सेवा समिति के पैरालीगल वॉलिटिंयर्स द्वारा पंचायतों में कानूनी जानकारी दी गई। तालुका विधिक सेवा समिति सचिव सुनीता बाजिया ने बताया कि शिविर में योजनाओं के बारे में बताया गया। पीएलवी हरिसिंह जाखड़ ने वार्ड 18 में महिलाओं के साथ केक काटा। इस मौके पर कन्या भ्रूण हत्या रोकने, बाल-विवाह रोकथाम का प्रण दिलाया गया। पंस सभागार में मुख्य कार्यक्रम हुआ। विकास अधिकारी राजूराम सैनी, सीडीपीओ संजय चेतानी, मनीषा करोटवान शामिल हुए। महिला पर्यवेक्षक अरुणा राजपूत, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता साधना सैनी, सहायक सचिव रामगोपाल शर्मा ने जानकारी दी। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पांषण पखवाड़ा शुरू किया गया। रैली को विकास अधिकारी राजूराम व सीडीपीओ संजय चेतानी ने झंडी दिखाकर रवाना किया।
दांतारामगढ़ | कल्याण विमेन वेलफेयर सोसायटी खोरंडी-नागौर द्वारा कस्बे में महिलाओं के अधिकार विषय पर संगोष्ठी की गई। मुख्य अतिथि माधोप्रसाद शर्मा थे। अध्यक्षता संतोष शर्मा बीईईओ ने की। विशिष्ट अतिथि हंसराज कुमावत व्याख्याता, सुनीता खेतान, देवकिशन शर्मा, बाबूलाल जाटोलिया थे। संस्था ने तहसील में महिला उत्थान करने वाली महिलाओं का सम्मान किया।े सरकारी अस्पताल में ब्लड डोनेशन कैंप लगाने की घोषणा की। संचालन योगिता जाखड़ ने किया।
समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया
रामगढ़-शेखावाटी | सहनूसर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर राजीव गांधी भारत निर्माण केन्द्र में समारोह हुआ। अध्यक्षता पूर्व सरपंच सावित्री देवी कटारिया ने की। मुख्य अतिथि ऑल इंडिय़ा पीकलऑल प्रतियोगिता कांस्य पदक विजेता शिवकंवर, विशिष्ट अतिथि गंगादेवी जांगिड़, कृष्णा कंवर, सुमन कंवर थी। कार्यक्रम में सेना में नवनियुक्त मधु कंवर, विकास कुमारी, कवयित्री पूजा कंवर, महिला पहलवान सरिता कंवर, प्रियंका कंवर, उजाला कंवर, सुनीता कंवर, रंजना कुमारी, नीतू कुमारी सहित प्रतिभाओं का सम्मान किया गया।
चला | ग्राम पंचायत भवन में महिला दिवस मनाया गया। हेमराज गजराज ने कहा, नारी देश की शक्ति है। महिलाओं ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की शपथ दिलाई। अनिता योगी, सतपाल सिंह, महिपाल सिंह लांबा, सचिव सांवरमल तेतरवाल, हेमराज गजराज मौजूद थे।
पलसाना | श्रीमाधोपुर बस स्टैंड के सामने महिला दिवस मनाया गया। पूर्व जिला प्रमुख डॉ. रीटासिंह मुख्य अतिथि थी। सुभाष राव ने बताया कि महिलाओं एवं पूर्व जिला प्रमुख को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमा भेंट की गई। अध्यापिका दीपिका कटारिया, पिंकी बिजारणिया, ज्योति शर्मा, संगीता बगड़िया, रोशनी, पूजा व अंजू को सम्मानित किया गया।
फतेहपुर | ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में आध्यत्मिक महिला सशक्तिकरण पर चर्चा की गई। अध्यक्षता राजयोगिनी ब्रकु सनीता दीदी ने की। मुख्य अतिथि प्राचार्य सविता राठौड़ और संतोष शर्मा, डाॅ. निर्मला खीचड़, सुशीला शर्मा, दीपिका भारद्वाज, डाॅ. निशु अग्रवाल, सुमन भिंडा, अंजू भिंडा, अनिता बियाणी, मिनीक्षी पाराशर, दिव्या लालवानी, शकुरन भारतीय, हेमलता शर्मा विशिष्ट अतिथि थी। मुख्य वक्ता ब्रकु मधु दीदी सीकर थी। फागोत्सव मनाया गया।
चला।
रामगढ़-शेखावाटी।
फतेहपुर
दांतारामगढ़. सम्मान समाराेह।
पलसाना. महिलाओं का सम्मान।
श्रीमाधोपुर. बालिकाओं का सम्मान।
श्रीमाधोपुर. वीरांगनाओं का सम्मान।