कार्यक्रमों में प्रतिभावान महिलाओं का सम्मान
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने महिलाओं का सम्मान किया। हरीतिमा संस्था की ओर से वाणिज्य कर विभाग कार्यालय में छायादार पौैधे लगाए गए। विविध क्षेत्रों में अपनी पहचान बना चुकी महिलाओं को सम्मानित किया गया। कमल रुहेला, महेश टीबडा, बबीता टिबड़ा , मुकेश चौकडिका, डाॅ सम्पत्ति मिश्रा, मीनाक्षी भार्गव, शोभा सक्सेना, सिमरत कौर, मधु सोनी, गरिमा सक्सेना, कविता अग्रवाल शामिल थी। लियो क्लब सीकर ने पुलिस लाइन स्थित दिव्य ज्योति दृष्टिहीन विद्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया। संचालक निर्मला शेखावत व आशा शेखावत को क्लब ने सम्मानित किया। अध्यक्ष मेघा अग्रवाल ने बताया महिला दिवस के क्लब में सभी महिला सदस्यों को भी सम्मानित किया। कार्यक्रम में स्नेहा खेतान, वेदिका अग्रवाल, रोहन अग्रवाल, ज्योत्सना कुमावत, पूजा चौधरी, सुनीता चौधरी आदि मौजूद थी। विश्व महिला दिवस के अवसर पर संकल्प सेवा संस्थान व भारत माता मंदिर योगशाला कि ओर से महिलाओं का स्वास्थ्य सेमिनार का आयोजन किया। आलोक कौशिक एवं डॉ राजाराम योगाचार्य ने बताया की इस अवसर पर इंद्रा सोढ़ानी, गायत्री सारडा, सुनीता छिपा, उषा साबू को सम्मानित किया गया। राजस्थान आयुर्वेद चिकित्साधिकारी संघ ने महिलाओं का सम्मान किया गया। इसमें विशेषाधिकारी डाॅ मनोहर पारीक, उपनिदेशक आयुर्वेद सीकर डॉ सुरेश कुमार शर्मा, सहायक निदेशक झूंझनू डॉ जितेंद्र स्वामी, डॉ राजेश ऋषिका सहित कई लोग शामिल थे।
जैन सोश्यल ग्रुप सीकर ने अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया । इस अवसर पर प्रीति छाबड़ा, नीतू छाबड़ा, अहिंसा छाबड़ा, चेतना छाबड़ा, आरती पहाड़िया, बिन्दिया अजमेरा, अनिता सेठी, सीमा गंगवाल, जूली पाटोदी, वंदना लुहाड़िया सहित कई महिलाएं शामिल थी। जैन महिलाओं की ओर से महिला दिवस का आयोजन किया गया। सुशीला सेसेम ने बताया कि दिन की शुरुआत भगवान महावीर स्वामी के अभिषेक एवं पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर सीमा दीवान, रेखा सेठी, सुनीता सेठी, रीना, कविता, अर्चना, कांता सहित कई महिलाएं शामिल थी। वैश्य महिला मंडल की ओर से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इसमें जिला अध्यक्ष मंजू लोहिया ,सन्नों मोदी ,तुलसी अग्रवाल, गरिमा बंसल, प्रियंका अग्रवाल, संतोष अग्रवाल सहित कई लोग शामिल थे। सत्य पथ समाज सेवी संस्था के द्वारा महिला दिवस मनाया गया। डॉ गणेश इंदौरिया ने बताया कि इस अवसर पर महिला मोर्चा अध्यक्ष नीतू इंदौरिया, शहर अध्यक्ष किरण जांगिड़ मौजूद थीं।
महिलाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया
सीकर | स्काउट- गाइड के तत्वावधान में ब्लैक बैल्ट परमजीत सिंह ने आत्मरक्षा के गुर सिखाए। कार्यक्रम में कत्थक नृत्यांगना सिमरत कौर, हरितमा की जिला कोडिनेटर शिल्पा चाैकड़ीका, आलोक काैशिक भी कार्यक्रम में माैजूद रही। सीअाे गाइड ऋतु शर्मा ने बताया कि वर्कशाॅप में गाइड्स को महिला के रूप समाज के प्रति जो कर्तव्य निर्वहन की जिम्मेदारियां है उससे अवगत कराया। विजेताओ का सम्मान किया। माेरनी साड़ीज व 90.4 एफएम की अाेर से महिला दिवस पर कीटी पार्टी का अायाेजन हुअा। अारजे काेमल अाैर कविता के संयाेजन में कार्यक्रम का उद्घाटन पर्वताराेही रजनी चाैधरी ने किया। अंत्याक्षरी व साड़ी पहनाअाें प्रतियाेगिता हुई। बेस्ट परफार्मेंस का अवार्ड माया खींचड़ काे मिला। माेरनी फाउंडेशन शुरू करने की घाेषणा की गई। माेरनी साड़ीज के डायरेक्टर भवानी शर्मा व मुकेश शर्मा ने विजेताओं काे उपहार वितरित िकए।
आत्मनिर्भर बनने की जरूरत जताई
सीकर | कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय द्वारा प्रायोजित जन शिक्षण संस्थान, सीकर द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जन शिक्षण संस्थान के निदेशक गोपाल सिंह राठौड़ ने कहा कि महिलाओं का आत्मनिर्भर होना आवश्यक है। भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष अनीता शर्मा ने कहा कि हमें जेंडर समानता की सोच बनानी है। बैंक बैंचर टॉपर्स की निदेशक अनु सिंह व कैनरा बैंक के प्रबंधक सूरजभान पावड़िया ने कहा कि अपने को स्वाभिमान बनकर स्वरोजगार से जुड़ना है। जिला अग्रणी पी.एन.बी. बैंक के वित्तीय सारक्षता सलाहकार भवानी सिंह राठौड़ ने एटीएम धोखाधड़ी से बचने की जानकारी दी। कार्यक्रम में नगर परिषद के उपसभापति अशोक चौधरी, विद्या भारती पब्लिक स्कूल, तोदी नगर की कार्यकारी निदेशक शिवानी चिराना आदि मौजूद रहीं।
माेरनी साड़ीज।
लियो क्लब सीकर।
जैन सोश्यल ग्रुप
हरीतिमा संस्था।
राजस्थान अायुर्वेंद चिकित्साधिकारी संघ
वैश्य महिला मंडल।
डिपाे में महिलाओं को फूल देकर किया सम्मानित।
संकल्प सेवा संस्थान व भारत माता मंदिर योगशाला।
महिला दिवस पर निशुल्क यात्रा काे लेकर रविवार को रोडवेज बसाें में काफी भीड़ रही।
जैन महिलाओं की ओर से महिला दिवस का आयोजन किया गया।