पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कार्यक्रम में प्रकल्प प्रमुख का सम्मान, फूलों की होली खेली

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भारत विकास परिषद की ओर से ब्रदी विहार में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। सचिव कमल किशोर बंसल ने बताया कि इस अवसर पर संस्था के द्वारा किए गए विभिन्न प्रकल्प प्रमुख का सम्मान किया गया। इस अवसर चंग धमाल के साथ फूलों की होली खेली गई। प्रकल्प प्रमुख सुभाष मिश्रा ने परिषद की गतिविधियों के बारे में बताया। अध्यक्ष रामअवतार अग्रवाल, वित्त सचिव सुदीप गोयल, सुरेश अग्रवाल, डाॅ एन एम गोयल, सुधीर गर्ग, चितरंजन सिंह राठौड़, रामअवतार खंडेलवाल, शिल्पा चौकिड़िका, कविता अग्रवाल शामिल थे। रविवार को एसके हास्पिटल में जल मंदिर का अनावरण पीएमओ डॉ अशोक चौधरी करंेगे।

राजस्थान पेंशनर्स मंच उप शाखा फतेहपुर का हाेली स्नेह मिलन एवं सम्मान समाराेह शनिवार काे राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय में रामवतार तिवाड़ी की अध्यक्षता व जिलाध्यक्ष सत्यनारायण पंवार के मुख्य अातिथ्य में हुअा। समाराेह में डा. लालचंद शर्मा, विरेंद्र कुमार माथुर भी अतिथि रहे। इस माैके पर 80 साल से अधिक अायु वाले पेंशनर वैद्य रामवतार तिवाड़ी, झाबरिसंह मील, रणजीत सिंह, तन सुख राय वर्मा, श्रीनिवास का सम्मान किया गया। समाराेह में उपशाखा अधय्क्ष प्रेम प्रकाश , माेहन लाल अाेमप्रकाश, गाेगारा जाेशी सहित बड़ी संख्या में पेंशनर शामिल हुए। साथ ही पेंशनराें की समस्याअाें काे लेकर चर्चा की गई।

माहेशवरी समाज का होली मिलन समारोह आज : माहेश्वरी युवा मंच एवं माहेश्वरी समाज की ओर से रविवार काे आमली राेड स्थित मैना सदन में होली स्नेह मिलन कार्यक्रम रंग बरसे का आयोजन हाेगा। कार्यक्रम संयोजक सत्य सोमानी ने बताया कि इस अवसर पर बाबा श्याम का श्रृंगार हाेगा। जयपुर के भजन गायक अविनाश शर्मा द्वारा फाल्गुनी भजनों की प्रस्तुती दी जाएगी। मंच अध्यक्ष हरि झंवर ने बताया कि कार्यक्रम में अखिल भारतीय माहेश्वरी युवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार काल्या मुख्य अतिथि एवं राष्ट्रीय महामंत्री आशीष जाखेटिया होंगे।

सेवा मित्र समिति की ओर से सांवली राेड स्थित मारु पार्क में रविवार काे होली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन होगा। समिति के सचिव संजय शर्मा ने बताया कि आगामी कार्यक्रमों का विस्तृत चर्चा हाेगी। मानव सेवा संस्थान की ओर से बस डिपो के स्थित कार्यालय पर होली मिलन समारोह आयोजित होगा। अध्यक्ष भंवर लाल जांगिड़ ने बताया कि कार्यक्रम सुबह 11 बजे से प्रारंभ हाेगा।

भारत विकास परिषद।
खबरें और भी हैं...