पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ट्रेन की चपेट में आने से मौत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सूरजगढ़| लोहारू-सूरजगढ़ के बीच शनिवार शाम को एक युवक ने ट्रेन के आगे लेटकर जान दे दी। शाम करीब सवा पांच बजे भावठड़ी के निकट रेवाड़ी-सीकर पेसेंजर ट्रेन के आगे आने से घरड़ाना कलां निवासी पवन 22 पुत्र हरिसिंह मेघवाल की मौत हो गई। रेलवे स्टेशन मास्टर कैलाशचंद्र शर्मा ने बताया कि ट्रेन के गार्ड प्रेमप्रकाश मेहरा ने सूचना दी है कि भावठड़ी के निकट अचानक एक युवक भागकर आया और ट्रेन के आगे लेट गया जिससे उसकी मौत हो गई। शव को चिड़ावा अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया, जहां रविवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। मृतक अविवाहित था और भुड़नपुरा में अपने ननिहाल में रहकर मजदूरी करता था।
खबरें और भी हैं...