पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

फागाेत्सव स्नेह मिलन में साकार हुई लाेक संस्कृति

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बगड़िया िनकेतन के 60 साल पूरे हाेने पर फागाेत्सव एवं पुरातन छात्र स्नेह सम्मेलन का अायाेजन िकया गया। इसमें देश एवं िवदेश से अनके पुरातन छात्राें ने सपरिवार शिरकत की। संस्था सचिव पवन गाेयनका ने बताया िक संस्था की स्थापना के 60 साल पूरे हाेने पर संस्थान के छात्र-छात्राअाें की अाेर से ढप,चंग, गींदड़ एवं राजस्थानी लाेक संास्कृतिक कार्यक्रमाें की शानदार प्रस्तु़तियां दी गई। प्रस्तुतियाें पर दशर्क दीर्घा में बैठे उच्च पदस्थ पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियाें, एम्स के डाॅक्टर्स, सीए, इंजीनियर्स सहित िनकेतन के अनेक िवद्यार्थियाें ने अपने पद एवं कद की परवाह िकये बगैर मंच पर कलाकाराें के साथ जमकर नृत्य िकया। कार्यक्रम के दाैरान छह दशकाें के दाैरान संस्थान से पढ़कर िनकले तथा िवभिन्न उच्च पदाें पर कार्यरत पुरातन छात्र छात्राअाें ने अपने समय के वयाेवृद्ध िशक्षकाें काे सम्मानित किया। वर्तमान िवद्यार्थियाें एवं स्टाफ सदस्याें ने ितलकार्चन कर अतिथियों व पुरातन छात्रों का स्वागत िकया। सुबह परिचय सत्र के बाद दाेपहर केे सत्र में परिसर भ्रमण, क्लास रूम सेशन एवं ओपन सेशन में अपने अपने अनुभव एवं संस्मरण साझा िकए। इस दाैरान संस्थान की बीएड काॅलेज सभागार में फाेटाे प्रदर्शनी भी लगाई गई। इसमें छह दशक के सफर के छात्रा िचत्राें काे प्रदर्शित िकया गया। शाम के सत्र में उनके सम्मान में गींदड़ नृत्य का अायाेजन िकया गया िजसमें एल्युमिनाई के अलावा बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन एवं स्टाफ सदस्य, पूर्व िशक्षक माैजूद रहे।

स्नेह िमलन में एकत्रित पुरातन छात्र, शिक्षक व स्कूल के स्टाफ सदस्य।
खबरें और भी हैं...