पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

लांपुवा पंचायत ने लिए सफाई व अनुमति के नाम पर 5.44 लाख, फिर भी गंदगी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लांपुवा ग्राम पंचायत ने बाबा श्याम के फाल्गुनी वार्षिक लक्खी मेले के दौरान भंडारा संचालकों को सफाई व अनुमति देने के नाम पर करीब पांच लाख 44 हजार रुपए की वसूली की, लेकिन सफाई के नाम पर एक रुपया भी खर्च नहीं करने से क्षेत्र में चारों ओर गंदगी के ढेर लगे हुए हैं।

पूर्व उपसरपंच रिछपाल सिंह लांपुवा ने बताया कि मेले में भंडारे लगने व लाखों लोगों की आवक से गंदगी होती है। पंचायत सफाई करवाती थी, लेकिन इस बार ग्राम पंचायत ने भंडारा संचालकों से उच्चाधिकारियों के आदेश पर लाखों रुपयों की वसूली की है, लेकिन सफाई के नाम पर एक रुपया भी खर्च नहीं करने से रींगस-खाटूश्यामजी मुख्य मार्ग सहित क्षेत्र में गंदगी जमा है। ग्राम पंचायत को शिकायत की गई है, लेकिन सुधार नहीं हुआ। लांपुवा ग्राम पंचायत के ग्राम विकास अधिकारी शिवकेश मीणा ने बताया कि ग्राम पंचायत में 17 भंडारे लगे थे। एक भंडारे से 32 हजार रुपए लिए हैं। इससे पंचायत को पांच लाख 44 हजार रुपए की आय हुई। मेला संपन्न हुआ है, अब सफाई के लिए सेंक्सन निकाली जाएगी। इसके बाद सफाई करवाई जाएगी। शनिवार, रविवार, होली व धुलंडी की छुट्‌टी होने से कार्य बाधित है।

लांपुवा में लगे गंदगी के ढेर।
खबरें और भी हैं...