शहरी पीएचसी भवन का शिलान्यास किया
कस्बे के रघुनाथपुरा में राजकीय शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन का शिलान्यास रविवार को विधायक हाकम अली व पूर्व पालिकाध्यक्ष मधुसूदन भिंडा ने किया। मुख्य वक्ता सीएमएचओ डाॅ. अजय चौधरी थे। एसडीएम शीलावती मीणा, सीबीईओ बीएल स्वामी, सीआई उदयसिंह, खालिज बेहलीम, सतीश शांडिल्य, पार्षद अंजू सैनी, मुश्ताक नजमी, आबिद अली परिहार विशिष्ट अतिथि थे। सीएमएचओ ने बताया कि इसमें 75 लाख की लागत से छह बेड का अस्पताल बनेगा। यहां एक डाॅक्टर सहित अन्य स्टाफ होगा। 15 तरह की निशुल्क जांच, लेबर रूम की सुविधा, जननी सुरक्षा योजना, राजश्री योजना सहित सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। बीसीएमओ डाॅ. दिलीप कुल्हरि और डीएचपी फाउंडेशन के सचिव श्रीराम थालौड़ ने बताया कि भवन निर्माण के लिए कस्बे के अप्रवासी भामाशाह दाऊद पीनारा ने करीब 70 लाख का भूूूखंड चिकित्सा विभाग को दान किया है। उन्होंने अस्पताल परिसर में इंटरलॉक व पार्किंग सुविधा बनवाने की बात कही। पूर्व पालिकाध्यक्ष भिंडा ने चेयरमैन प्रतिनिधि के रूप में अस्पताल के सामने पालिका द्वारा सड़क बनवाने की घोषणा की। रफीक खान, संतोष थालौड़, शबनम भारतीय, आरिफ सोलंकी, नुसरत पीनारा आदि मौजूद थे। संचालन श्रीराम थालौड़ और सतीश शांडिल्य ने किया।
फतेहपुर. शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन शिलान्यास समारोह में उपस्थित अतिथि।