पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शराब ठेकों की लॉटरी आज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अाबकारी विभाग की अाेर से गुरुवार काे शराब ठेकाें की लाॅटरी निकाली जाएगी। लाॅटरी नवलगढ़ राेड स्थित पार्क एवेन्यू होटल में सुबह 11 बजे से निकाली जाएगी। जिला आबकारी अधिकारी आदराम ने बताया कि 9 मार्च तक अंग्रेजी शराब के ठेकों के लिए कुल आवेदन 4095 और देशी व कंपोजिट शराब के लिए 8535 आवेदन आए हैं। आबकारी विभाग को शराब ठेकों के लिए कुल 12630 आवेदनों से 37.89 कराेड़ रुपए की अाय हुई है। लॉटरी कलेक्टर यज्ञमित्र सिंहदेव, एसपी गगनदीप सिंगला व एक अन्य जिला स्तरीय अधिकारी की उपस्थिति में निकाली जाएगी। शराब ठेकों की लॉटरी में एक फार्म से एक ही आवेदक को रसीद देखकर प्रवेश दिया जाएगा। लॉटरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की जाएगी। जिनके नाम शराब ठेका आबंटित किया जाएगा, उनके नाम स्क्रीन पर दिखाए जाएंगे।

खबरें और भी हैं...