शराब ठेकों के लिए निकाली लॉटरी, कई महिलाओं का भी नाम आया
लॉटरी निकलने का इंतजार करते हुए।
सीकर | आबकारी विभाग ने गुरुवार को शराब ठेकों की लॉटरी निकाली। अंग्रेजी शराब की 29 व देशी व कंपोजिट शराब की 277 दुकानों की लॉटरी निकाली गई। आरक्षित लाॅटरी में दो-दो आवेदकों की लॉटरी भी निकाली गई। कलेक्टर यज्ञमित्र सिंहदेव, एसपी गगनदीप सिंगला व लेखाधिकारी रामनिवास मील के निर्देशन में लॉटरी निकाली गई। लॉटरी आवेदकों से ही निकलवाई गई। महिला आवेदकों के नाम भी कई लॉटरी निकली हैं। जिला आबकारी अधिकारी आदराम दहिया ने बताया कि जिन भी आवेदकों के नाम लॉटरी निकाली गई है उन्हें 14 मार्च तक अमानत राशि का 40 प्रतिशत पैसा जमा करवाना होगा। सीकर शहर की अंग्रेजी शराब की दुकानों के लिए आवेदक को 16 लाख रुपए का 40 प्रतिशत पैसा तीन दिन में जमा करवाना होगा। इसके साथ ही शेष 60 प्रतिशत पैसा 10 दिन में जमा करवाना होगा। फतेहपुर में अंग्रेजी शराब की 4 दुकान, श्रीमाधोपुर व लक्ष्मणगढ़ में 3-3 दुकान, रामगढ़शेखावाटी में 2 दुकानें आवंटित की गई है।