पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मध्यप्रदेश : 12 कंपनियाें पर छापा, 6 निदेशकाें सहित 9 लाेग गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सेबी के नियमों के उल्लंघन का मामला

मध्य प्रदेश के इंदौर में पुलिस ने रविवार काे 12 निवेश परामर्शदात्री कंपनियाें के ठिकानाें पर छापामार कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार ये कंपनियां भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) के नियमाें का उल्लंघन कर रही थीं। इसमें कार्रवाई में पुलिस ने 9 लाेगाें काे गिरफ्तार किया है। इनमें से छह लाेग 10 कंपनियाें के निदेशक हैं। पुलिस के अनुसार इन कंपनियाें की कई गड़बड़ियाें का पता चला है। पुलिस के अनुसार पिछले एक सप्ताह में छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गुजरात, उत्तर प्रदेश अाैर प्रदेश के इंदौर से 65 से ज्यादा निवेशकाें की शिकायतों के बाद इन कंपनियाें पर यह कार्रवाई की गई है। पुलिस अपराध शाखा के एएसपी राजेश दंडाेतिया ने कहा कि निवेशकाें की शिकायत है कि इन कंपनियाें ने झूठी सलाह देकर
उन्हें फंसाया है, जिससे उन्हें नुकसान हुअा।

खबरें और भी हैं...