पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

महात्मा गांधी स्कूल में 172 सीटों पर आए 250 से अधिक आवेदन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कक्षा एक की लॉटरी 19 मार्च को सुबह 11 बजे निकाली जाएगी

महात्मा गांधी राजकीय स्कूल में सत्र 2020-21 के लिए कक्षा एक से नौवीं तक 172 सीटाें के लिए आवेदन कर सकते हैं। कक्षा एक के लिए आवेदन 16 मार्च तक होंगे, जबकि लॉटरी 19 मार्च को निकाली जाएगी। 20 मार्च से कक्षा एक की नियमित कक्षाएं शुरू हो जाएगी। कक्षा 2 से 9 तक के आवेदन 23 तक कर पाएंगे और 26 मार्च को सुबह 11 बजे लॉटरी निकाली जाएगी। अभी तक 250 आवेदन फार्म वितरित किए जा चुके हैं। विद्यालय की प्रधानाचार्य संगीता फगेड़िया ने बताया कि प्रवेश लॉटरी के माध्यम से किए जाएंगे। वरिष्ठ अध्यापक मदनलाल गढ़वाल ने बताया कि कक्षा एक में 30 सीटें हैं। इसके लिए 57 आवेदन आ चुके हैं। जिन कक्षाओं में सीटों की तुलना में कम आवेदन आए हैं उन पर निदेशालय के आदेश पर आवेदन के लिए तिथि बढ़ाई जा सकती है।

खबरें और भी हैं...