प्रदेश सचिव बनने पर महेंद्र बाजड़ोलिया का किया जगह-जगह स्वागत
महेन्द्र बाजड़ोलिया को एनएसयूआई प्रदेश सचिव बनाए जाने पर उनका जगह-जगह स्वागत किया गया। सुभाष महरिया, दिनेश झीगर, बलबीर थोरी, तनसुख ओला, जयदत्त जांगिड़, सुनील पारीक, हरेंद्र भाकर सहित अनेक जगहों पर स्वागत किया। महेंद्र के जन्मदिन पर उन्हें केक काटकर बधाई दी गई। बाजड़ोलिया के प्रदेश सचिव बनने पर विधायक रामनिवास गावडिया, एनएसयूआई के प्रदेशाध्यक्ष अभिमन्यु पूनियां एवं महेश सामोता का आभार व्यक्त किया। इस दौरान मनोज भामू, ओपी ढुकिया, धर्मेद्र खोखर, कृष्ण जांगिड़, अमित, देव सहित अनेक युवा मौजूद रहे।