कंदलाऊ को हरा मलसीवास ने जीता वाॅलीबाॅल प्रतियाेगिता का फाइनल
नवयुवक मंडल कंदलाऊ ने वाॅलीबाल प्रतियाेगिता अाैर हाेली स्नेह मिलन कार्यक्रम अायाेजित किया। वाॅलीबाल प्रतियाेगिता में 6 टीमें शामिल हुई। फाइनल मुकाबला मलसीवास अाैर कंदलाऊ के बीच खेला गया। इसमें मलसीवास की टीम विजेता बनी। नवयुवक मंडल कंदलाऊ के मनमाेहनसिंह ने बताया कि धुलड़ी पर वाॅलीबाॅल प्रतियाेगिता हुई। उद्घाटन सरपंच बालीदेवी अाैर डाॅ. महेंद्रसिंह दुल्लड़ ने किया। प्रतियाेगिता में कंदलाऊ, बाटड़ानाऊ, शेखीवास, मलसीवास, भाऊ जी ढाणी, चरणानाऊ की टीमें शामिल हुई। फाइनल मुकाबले में मलसीवास की टीम कंदलाऊ काे हराया। अतिथियाें ने विजेता टीम काे ट्राफी अाैर प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बाबूलाल दुल्लड़, महावीरसिंह, डाॅ. विनाेद गाेदारा, हेमाराम सारण, मनाेज बाटड़, राजपाल बलारा, नरेंद्र ढूकिया, महेंद्र गुर्जर, शंकरदान चारण, भंवर रिणवां अाैर कुलदीप डाेटासरा रहे। रमेश मील ने आभार जताया।
वाॅलीबाल प्रतियाेगिता में शानदार प्रदर्शन पर खिलाड़ी काे सम्मानित करते अतिथि।