नौकरी का झांसा देकर मामा युवती को ले गया, गैंगरेप कर वीडियो बनाया
लक्ष्मणगढ़ (अलवर) | एक युवती ने रिश्ते में मामा लगने वाले व्यक्ति और उसके चार-पांच साथियों के खिलाफ गाजियाबाद व चंडीगढ़ ले जाकर दुष्कर्म करने वअश्लील वीडियो बनाने का मामला दर्ज कराया है। पीड़िता ने मामला दर्ज कराया कि 26 दिसंबर को वह घर में अकेली थी। रिश्ते में मामा लगने वाला आरोपी गाड़ी लेकर घर आया। उसने नौकरी लगवाने का झांसा दे दस्तावेज लेकर साथ अलवर चलने को कहा। आरोपी उसे अलवर मेंं नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया। बेहोशी में मामा व उसके साथियों ने उसे गाजियाबाद व चंडीगढ़ ले जाकर गैंगरेप किया।