कांस्टेबल रामेश्वर को शहीद का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
खंडेला | पंचायत राज चुनाव में ड्यूटी के दौरान दुर्घटना में मृत्यु होने वाले कांस्टेबल को शहीद का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर परिजनों ने मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन दिया। मृतक कांस्टेबल रामेश्वर लाल नेहरा की प|ि सन्तोष देवी ने ज्ञापन में बताया कि मृतक कांस्टेबल रामेश्वरलाल सीआईडी सीबी अजमेर विद्युत चोरी निरोधक थाना मकराना में पदस्थापित था। पंचायत चुनाव में जिला बांसवाड़ा में मोबाइल पार्टी ड्यूटी लगी थी। रास्ते में मोबाइल वैन की ट्रैक्टर ट्रॉली से टक्कर हो गई जिसमें कांस्टेबल घायल हो गया। कांस्टेबल को बांसवाड़ा के राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की प|ी ने ज्ञापन में राजकार्य करते हुए कांस्टेबल की मृत्यु होने पर शहीद का दर्जा दिलवाने व आश्रित को अनुकंपा में नियुक्ति दिलवाने की मुख्यमंत्री से मांग की है।