पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

विधायक व अधिकारियों ने ओलावृष्टि प्रभावित फसलों का जायजा लिया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नीमकाथाना | विधायक सुरेश मोदी ने ओलावृष्टि प्रभावित इलाके का दौरा किया और खराबा वाली फसलों को देखा। उन्होंने किसानों से नुकसान को लेकर चर्चा की। विधायक ने संबंधित अधिकारियों को फसल खराबे का आकलन कर पात्र किसानों को मुआवजा दिलाने के निर्देश दिए। कहा, जल्द रिपोर्ट राज्य सरकार को भेजें। ओलावृष्टि से प्रीतमपुरी और बाछड़ी खुर्द के खेतों में नुकसान हुआ। तहसीलदार बृजेश गुप्ता, पाटन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कांताप्रसाद शर्मा व हल्का पटवारी भी विधायक के साथ रहे। हरिराम भावरियां, भोलाराम लांबा, एडवोकेट श्रवण यादव आदि ने नुकसान की जानकारी दी।
खबरें और भी हैं...