पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जीलो की पहाड़ी पर मृत मिला पैंथर, अंतिम संस्कार किया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नीमकाथाना/डाबला। जीलो की पहाड़ी पर पैंथर का शव मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। टीम ने पैंथर के शव को कब्जे में लिया और पाटन रेंज ऑफिस लेकर गए, जहां वरिष्ठ पशु चिकित्सक डॉ रणजीत मेहरानिया, डॉ अशोक कुमार यादव, डॉ राकेश मीणा की टीम ने पोस्टमार्टम किया। पीएम के बाद पैंथर के शव का रेंज ऑफिस में ही अंतिम संस्कार कर दिया। रेंजर नरेन्द्र सैनी ने बताया कि आशंका है कि मौत ओलावृष्टि के दौरान बीमारी से हुई है।
खबरें और भी हैं...