पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बद्रीनारायण साेढ़ाणी की 37वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कल्याण अाराेग्य सदन के संस्थापक बद्री नारायण साेढाणी की 37 वीं पुण्यतिथि के माैके पर संस्था अध्यक्ष साेमनाथ त्रिहन की अध्यक्षता में श्रद्धाजंलि कार्यक्रम हुअा। डा. जीएल राठ, सदन मंत्री कांता प्रसाद माेर, अादि ने साेढाणी के जीवन पर प्रकाश डाला। वक्ताअाें ने कहा साेढाणी के ख्वाब भी सीकर में मेडिकल काॅलेज बनाना ही था। माेर ने जल्द ही सदन में अायुर्वेद चिकित्सालय, याेग व प्राकृतिक चिकित्सा केंद्राें की स्थापना कराने की घाेषणा की। कार्यक्रम में डा. पुषपा पाेरवाल, सुमन शर्मा, भाजपा पूर्व अध्यक्ष महेश शर्मा, दामाेदर प्रसाद शर्मा, बुनियाद अली कुरैशी, दूजाेद सरपंच लक्षमणसिंह, भंवरलाल जांगिड़ व गंगाबक्स सैनी अादि ने श्रद्धाजंलि अर्पित की। बजरंग सिंह शेखावत, तारा पंवार जैसाराम जाखड़ ने प्रस्तुतियाें के जरिएे साेढाणी काे याद किया।

सत्य पथ समाज सेवी संस्था की ओर से बद्री नारायण सोढ़ानी की पूण्य तिथि मनाई गई। अध्यक्ष गणेश इंदौरिया ने बताया कि इस अवसर पर दो मिनट का मौन धारण किया गया। कार्यक्रम में नीतू इंदौरिया, किरण जांगिड़ सहित कई लोग शामिल थे।

सीकर. बद्री नारायण सोढाणी की पुण्यतिथि पर हुए कार्यक्रम में मौजूद लोग।
खबरें और भी हैं...