छात्र काे राेक कर पिस्टल दिखाई, बचने के लिए भागा ताे पीछा कर पकड़ा व मारपीट की
पिपराली राेड स्थित मस्जिद वाली गली में छात्र काे राेककर पिस्टल दिखाने अाैर मारपीट करने का मामला सामने अाया है। नारनौल के रक्षित ने उद्योग नगर थाने में मामला दर्ज कराया है कि वह रात नाै बजे दाेस्त से किताब लेने गया था। वापस लाैटते समय मस्जिद वाली गली में गाड़ी में सवार चार-पांच युवक खडे़ थे। उन्हाेंने उसे राेका अाैर पूछने लगे कि कृष्ण कहां है। उसने जवाब दिया कि पता नहीं है, अपने रूम पर हाेगा। इसी दौरान एक युवक ने पिस्टल निकाली और कहा कि कृष्ण का पता बता दें, वरना तुझे मार देंगे। रक्षित भागने लगा तो आरोपियों ने गाड़ी से उसका पीछा किया। रक्षित को रोककर उससे मारपीट की। रिपाेर्ट में रवि पूनिया व दीपक काे नामजद किया है। पीड़ित का कहना है कि दीपक उसके साथ पिछले साल काेचिंग में पढ़ता था। उद्योग नगर थाने के एसअाई अमर सिंह ने बताया कि पढ़ने वालाें के बीच में अापसी विवाद हाे गया था। मामले की तफ्तीश की जा रही है। साक्ष्य जुटाने के बाद गिरफ्तारी की जाएगी।