पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बाबा श्याम के साथ फूलों की होली खेली

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बाबा श्याम की भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु

श्याम मंदिर में कार्यक्रम में फूलों की होली खेलती महिलाएं।

सीकर. श्री श्याम बाबा सेवा समिति के अध्यक्ष रामगोपाल ने राधाकिशनपुरा स्थित अपने आवास पर बाबा श्याम की भजन संध्या का आयोजन किया। बाबा श्याम का आकर्षक दरबार सजाया गया। भजन संध्या में भजन गायक विनोद जोशी, रामगोपाल गोपी, आशा शर्मा आदि ने बाबा श्याम के भजनों पर आकर्षक प्रस्तुतियां दी। भक्तों ने बाबा के भजनों पर नृत्य किए। भजन संध्या देर रात तक चली। भक्तजनों को प्रसादी वितरित की गई।

सीकर. श्याम मंदिर सत्संग समिति की ओर से पुराने दूजोद गेट स्थित श्याम मंदिर में महिला मंगलगीत एवं फागोत्सव का आयोजन किया गया। मंत्री जानकी प्रसाद इंदोरिया ने बताया इस अवसर पर फाल्गुन भजनों की प्रस्तुति दी गई। जिसमें राजकुमारी शर्मा, संतोष अग्रवाल, मंजुला शर्मा, तारा पंवार, संतोष खंडेलवाल सहित कई महिलाएं शामिल रही। इस अवसर पर भक्तों ने भगवान के साथ फूलों की होली खेली गई। रात्रि में मंदिर में परिसर में सत्यनारायण गड़िका के सानिध्य में जागरण किया गया।
खबरें और भी हैं...