ट्रम्प को ईरान पर हमले से रोकने के लिए प्रस्ताव पास
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को ईरान पर हमला करने से रोकने संबंधी प्रस्ताव को अमेरिकी संसद के निचले सदन प्रतिनिधि सभा में मंजूरी मिल गई है। प्रस्ताव के पक्ष में 227 और विरोध में 186 वोट पडे़। प्रस्ताव के मुताबिक, संसद की मंजूरी के बिना ईरान पर सैन्य कार्रवाई नहीं की जा सकती है। उच्च सदन सीनेट में यह प्रस्ताव पहले ही पारित हो चुका है। हालांकि, प्रस्ताव को ट्रम्प वीटो कर सकते हैं। प्रतिनिधि सभा में डेमोक्रेट नेता स्टेनी हॉयर ने कहा- कई देश हैं, जहां एक व्यक्ति फैसले लेता है। उन्हें तानाशाह कहा जाता है। हमारे देश के निर्माता नहीं चाहते थे कि अमेरिका को तानाशाह चलाएं।