पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शैक्षणिक एवं सामाजिक चेतना सम्मेलन के लिए किया जनसंपर्क

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रींगस | बाबू शोभाराम की 36वीं पुण्यतिथि पर 23 मार्च को दीप स्मृति ऑडिटोरियम मानसरोवर जयपुर में होने वाले शैक्षणिक व सामाजिक चेतना सम्मेलन काे सफल बनाने के लिए रविवार को कुमावत समाज पदाधिकारियों की वृंदावन गार्डन रींगस में बैठक हुई। साथ ही क्षेत्र में जनसंपर्क करके कार्यक्रम की जानकारी दी गई।

बैठक के दौरान बोदूराम कुमावत ने बताया कि डूंगरराम गेदर ने आमजन के विकास के लिए अनेक कार्य किए हंै। ऐसे लोगों की पुण्यतिथि आदि मनाकर याद करना चाहिए। इससे आमजन में चेतना आ सके। इससे पहले कुमावत समाज अध्यक्ष अशोक कुमावत, घासीराम कुमावत, छीतरमल कुमावत, नगर पालिका उपाध्यक्ष बाबूलाल कुमावत, बाबूलाल राजोरिया, भोलूराम, मालीराम बेहरा, सुरेश कुमावत ने चर्चा की।
खबरें और भी हैं...