राजेन्द्र दूसरी बार पारीक सोशल ग्रुप के अध्यक्ष बने
पारीक सोशल ग्रुप के द्विवार्षिक चुनाव हुए। चुनाव अधिकारी प्रहलाद पारीक ने बताया कि आम सभा में मौजूद सदस्यों ने निवर्तमान अध्यक्ष राजेंद्र पारीक को दोबारा अध्यक्ष, रमाकांत पारीक को कोषाध्यक्ष, राजेन्द्र पारीक को सचिव बनाने का प्रस्ताव रखा। जिसे सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से पास कर दिया। चुनाव अधिकारी ने तीनों पदो पर चुने गए पदाधिकारियों की आधिकारिक घोषणा की। उन्होंने कहा, सामाजिक संगठनों में चुनाव सर्वसम्मति से होने पर एकजुटता बनी रहती हैं। इस मौके पर अध्यक्ष ने आगामी कार्य योजना बताते हुए कहा पीएसजी पारीक समाज के लोगों की सुविधा के लिए पराशर भवन निर्माण की योजना पर काम करेगा। सचिव ने कहा ग्रुप अगले 2 सालों में शैक्षणिक कार्यों और जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए विशेष तौर पर काम करेगा। आमसभा में मुरारी पारीक ने परासर भवन की जमीन व निर्माण के लिए 2.51 लाख रुपए के आर्थिक सहयोग की घोषणा की।