पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • Sikar News Rajasthan News Reit 2016 Result For 826 Posts Of English Will Not Be Borne Government Will Go To Supreme Court

रीट-2016 : अंग्रेजी के 826 पदों का रिजल्ट रिशफल नहीं होगा, सुप्रीम कोर्ट जाएगी सरकार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रीट-2016 की भर्ती प्रक्रिया सरकार फिर से अटकाने की कोशिश में है। हाईकोर्ट ने लेवल दो में अंग्रेजी की वेटिंग सूची जारी करने के आदेश दिए थे। 4 साल से 826 पद खाली पड़े हैं। वेटिंग सूची जारी करने से पहले सरकार सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दायर करने जा रही है। रिजल्ट रिशफल करने के बजाए सरकार भर्ती अटका रही है। विधायक अभिनेष महर्षि का आरोप है कि यह भर्ती पूर्ववर्ती भाजपा सरकार ने की थी। इसलिए कांग्रेस सरकार 826 पदों को नई भर्ती में शामिल कर अपनी उपलब्धि बताना चाहती है। सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दायर करने के लिए स्कूल शिक्षा शासन सचिव मंजू राजपाल की अध्यक्षता में गठित समिति की दो मार्च की मीटिंग में जोधपुर हाइकोर्ट की डबल बैंच के आदेश के खिलाफ जाने का निर्णय लिया।

यह है मामला : सरकार ने 2016 में रीट कराई थी। लेवल-2 में अंग्रेजी विषय में 4760 पदों पर भर्ती की जानी थी। इसके लिए 16 हजार आवेदन आए। इनमें से 3934 अभ्यर्थियों को नौकरी मिल चुकी है। वहीं, 826 पदों के लिए करीब 10 हजार अभ्यर्थी अभी भी वेटिंग सूची का इंतजार कर रहे हैं। कार्य ग्रहण नहीं करने वाले अभ्यर्थियों का रिशफल रिजल्ट जारी नहीं किया गया। अभ्यर्थियों की अपील पर जोधपुर होईकोर्ट की सिंगल व डबल बैंच ने खाली पदों पर वेटिंग लिस्ट जारी करने के आदेश दिए थे।

खबरें और भी हैं...