पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

डॉक्टर को दिखा लौट रहे मां व बेटे को कार ने कुचला, मौत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सीकर-सालासर रोड पर गनेड़ी गांव में पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार कार ने बेटे व मां को कुचल दिया। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार ढाणी रिड़मल निवासी अनिता (30) प|ी नेमीचंद अपने सात साल के बेटे सुनील के साथ गनेड़ी में डॉक्टर को दिखाने आई थी। वापस लौटते समय सामने से आई कार ने गलत दिशा में जाकर मां-बेटे को टक्कर मार दी। तेज रफ्तार कार मां-बेटे को टक्कर मारने के बाद सड़क से नीचे पेड़ से जा टकराई। इससे कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार चालक भी घायल हो गया। उसे नेछवा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसके परिजन ले गए। कार चालक को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर मृतक मां-बेटे के परिजनों ने शव लेने से मना कर दिया। बाद में पुलिस ने जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन देकर परिजनों को मनाया और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए। प|ी व बेटे को खोने के बाद नेमीचंद गुमसुम हो गया। पुलिस कार्रवाई के दौरान भी वह चुपचाप बिना बोले बैठा रहा। सुनील भाईयों में दूसरे नंबर का था। तीसरी कक्षा में पढ़ता था। पति नेमीचंद मजदूरी कर परिवार का पेट पालता है। प|ी व बेटे की मौत के बाद नेमीचंद के परिवार में दो बेटे और वह स्वयं है।

अनिता व सुनील।
खबरें और भी हैं...