पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

स्टेरिंग फेल होने से गड्ढ़े में गिरी रोडवेज, यात्री बाल-बाल बचे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पलसाना | पलसाना से श्रीमाधोपुर जा रही श्रीमाधोपुर आगार की रोडवेज बस स्टेरिंग फेल होने से अनियंत्रित होकर गड्ढे में लुढ़क गई। बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे पलसाना से श्रीमाधोपुर जाते समय राजस्थान रोडवेज की बस डालियावास बालाजी मंदिर के समीप स्टेरिंग फेल होने से सड़क से नीचे उतरकर गड्ढे में लुढ़क गई। जिससे एक बार तो सब यात्री घबरा गए। और बचाओ बचाओ चिल्लाने लगे,मगर रोडवेज बस चालक की तत्परता एवं सूझबूझ से बहुत बड़ा हादसा टल गया। कोई हताहत नहीं हुआ । बस में आई सवारियों को निजी वाहनों से श्रीमाधोपुर भेजा गया। क्रेन मंगवा कर बस को गड्ढे से निकालकर श्रीमाधोपुर लाया गया गया।

पलसाना. स्टेरिंग फेल होने के बाद गड्‌ढ़े में गिरी बस।
खबरें और भी हैं...