पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

2.27 करोड़ की फर्जी बैंक गारंटी से लिया 22 करोड़ रुपए का पेयजल प्रोजेक्ट, केस दर्ज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बहरोड़ (अलवर) | फर्जी बैंक गारंटी देकर एक ठेकेदार कंपनी ने जलदाय विभाग से 22 करोड़ रुपए की पेयजल सुदृढ़ीकरण योजना का ठेका ले लिया। कंपनी दो साल तक काम भी करती रही, लेकिन जलदाय विभाग के अधिकारियों को पता ही नहीं चला। तय अवधि में काम पूरा नहीं होने पर गारंटी जब्त करने की नौबत आई तो पोल खुली। इसके बावजूद जलदाय विभाग के अधिकारी किसी तरह मामला टालने में लगे रहे। दबाव बढ़ने पर अधिकारियों ने 3 मार्च को मै. डीम कंट्रक्शन कंपनी के खिलाफ मामला तो दर्ज कराया, लेकिन पुलिस व जलदाय अधिकारी लगातार मामले को छिपाते रहे। फर्जी बैंक गारंटी की जांच को लेकर कठघरे में घिरे अधिकारी अब कह रहे हैं कि उक्त कंपनी की अन्य गारंटी भी उनके पास जमा है।

खबरें और भी हैं...