दांडी यात्रा की वर्षगांठ पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा, निकाली प्रभात फेरी
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती वर्ष की श्रृंखला में दांडी यात्रा की 90वीं वर्षगांठ पर पिपराली ब्लॉक स्तर पर राउमावि पिपराली में सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ। छात्र-छात्राओं व नर्सिंग विद्यार्थियों ने गायन किया।
गांव के मुख्य चौक तक प्रभात फैरी निकाली गई। विकास अधिकारी पिपराली विजय कुमार शर्मा, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सुल्तान सिंह, प्रधानाचार्य बनवारी लाल जाखड,़ महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के जिला सह संयोजक शिव भगवान नागा, ब्लॉक संयोजक अनिल काबरा, पीआरओ पूरणमल ने हरी झंडी दिखाकर प्रभात फैरी को रवाना किया। इस दौरान एबीईओ शंकरलाल बगड़िया, एसीबीईओ बलदेव प्रसाद, व्याख्याता कैलाश चन्द शर्मा, सुरेन्द्र कुमार, रामलाल, श्रवण कुमार आदि मौजूद रहे।
जिला प्रभारी सचिव की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक 19 मार्च को होगी
राज्य सरकार की फ्लेगशिप योजनाएं, जन घोषणा पत्र, बजट घोषणा के क्रियान्वयन को लेकर प्रभारी सचिव दिनेश कुमार की अध्यक्षता में 19 मार्च को सुबह 11.30 बजे समीक्षा मीटिंग होगी। जिला कलेक्टर यज्ञ मित्र सिंहदेव ने बताया कि मीटिंग में सीएम द्वारा वीडियो कांफ्रेंस में दिए गए निर्देशों के क्रियान्वयन की समीक्षा की जाएगी।