पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मेले में सराहनीय सफाई करने पर किया सफाईकर्मियों का सम्मान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रींगस | बाबा श्याम के मेले के दौरान नगर पालिका क्षेत्र में लगातार 15 दिवस तक हुए सफाई कार्यों की सराहना होने पर पालिका कार्यालय में समारोह आयोजित करके सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। अध्यक्षता कर रहे नगर पालिका अध्यक्ष हरिशंकर निठारवाल पीटीआई ने बताया कि रींगस नगर पालिका क्षेत्र में मेले के दौरान विशेष रूप से अभियान चलाकर सफाई व्यवस्था संचालित की गई। जिले के अधिकारियों सहित बाबा श्याम के मेले में आने वाले श्रद्धालुओं आदि ने भी सफाई कार्य की सराहना करते हुए बधाई दी। यह बात रींगस के लिए गर्व की बात है। कार्यक्रम के दौरान पालिकाध्यक्ष ने करीब 85 सफाई कर्मचारियों का स्वागत किया, तथा मिठाई खिलाकर होली की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर पार्षद विष्णु गंगावत, मुकेश कुमावत, ठेकेदार गुलाब, ताराचंद आदि मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...